फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gokshi Lisadhi gate, got the mini Kmela

लिसाड़ी गेट में गोकशी, चलता मिला मिनी कमेला  

Mon, 09 May 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 09 May 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gokshi Lisadhi gate, got the mini Kmela
मिनी कमेला चलता मिलने पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट के इत्तफाक नगर में रविवार को गोकशी का भंडाफोड़ हुआ। सीओ कोतवाली ने फोर्स के साथ छापा मारा तो मिनी कमेला चलता मिला। इस दौरान आरोपी गोवंश छोड़कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए तो पुलिस पड़ोसियों से सवाल-जवाब करने में उलझ गई। लोगों ने पुलिस पर गोतस्करों से मिलीभगत का आरोप लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


इत्तफाकनगर में कई दिनों से पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग रात में गाय का कटान करते हैं। गाय के मांस को तराजू से तोलकर बेचा जा रहा है। रविवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि इत्तफाक नगर में सूखे हुए तालाब में आधा दर्जन युवक गाय काट रहे हैं। जिसके बाद सीओ कोतवाली विनीत भटनागर, एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव और ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस इधर-उधर भटकती रही।
विज्ञापन


बाद में मुखबिर से जानकारी कर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर गोतस्कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक गाय कटी हालत में बरामद की। पास ही छुरा बरामद किया गया। पुलिस की सूचना पर पहुंचे वेटनरी डॉक्टर भूदेव ने शव का परीक्षण किया। बाद में गाय के शव को दबवा दिया गया। एसओ लिसाड़ी गेट का कहना है कि गोतस्करों पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
सीअी
कोतवाली ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। लोगों के अनुसार शहर के कई थाना क्षेत्रों में सिपाही काफी समय से जमे हैं। रात में तस्कर गाय को लाते हैं। जो अलग-अलग स्थानों पर गाय काटते हैं। फिर तराजू से तोलकर गाय के मीट को बेचा जाता है। 


बवाल न करा दे गोकशी
इत्तफाकनग
र में गोकशी कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सद्दीक नगर, ऊंचा सद्दीक नगर और  श्यामनगर में गोकशी होती पकड़ी जा चुकी है। भावनपुर के जई और औरंगाबाद में कई बार गोकशी को लेकर बवाल हो चुका है। परतापुर में एक माह पहले गोतस्कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से कटी हुइ गाय, बाइक और तराजू भी बरामद किया था। गोकशी रोकने को लेकर पुलिस अफसर दावे तो बड़े-बड़े करते हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाती। भाजपा और हिंदू संगठन कई बार अफसरों का घेराव कर चुके हैं, लेकिन पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कहकर पीछा छुड़ा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed