फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   girl gangrape attempt, knife attack

युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, चाकू मारा

Tue, 12 Feb 2019 02:36 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Tue, 12 Feb 2019 02:36 AM IST
सार

पुलिस ने घायल पीड़िता को निजी अस्पताल में कराया भर्ती
मोहल्ले के चार युवकों पर लगाया आरोप, पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
girl gangrape attempt, knife attack
Knife

विस्तार


विज्ञापन


नौचंदी थाना क्षेत्र में रविवार रात चार युवकों ने एक घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने युवती से मारपीट की और चाकू से गर्दन पर वार कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार आरोपी एक सप्ताह से युवती से छेड़छाड़ और अपहरण की धमकी दे रहे थे। पीड़िता ने पुलिस में भी शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने टरका दिया।
25 वर्षीय युवती का आरोप है कि मोहल्ले के दो युवक उसे एक सप्ताह से परेशान कर रहे थे। जब भी घर से निकलती थी तो छेड़छाड़ कर उससे मोबाइल नंबर मांगते थे। विरोध करने पर कभी तेजाब फेंकने तो कभी अपहरण की धमकी देते थे। युवती के परिजनों से उनके घर में शिकायत की तो आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि वह नौचंदी थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

रविवार रात करीब नौ बजे युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि चारों युवक घर में घुसे और तमंचे के बल पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो एक आरोपी उसे पीटा और अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसकी गर्दन पर चाकू मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गये। बाद में युवती के परिजन पहुंचे। सूचना पर नौचंदी थाने के एसएसआई बीएन शाही मौके पर पहुंचे। घायल को पुलिस ने हापुड़ रोड स्थित कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया। एसएसआई का कहना है कि युवती का मेडिकल कराया गया है। युवती ने पहले दो युवकों पर आरोप लगाया, उसके बाद चार युवकों को घटना में शामिल बताया। तहरीर के आधार पर आरोपी कासिम, मोनू और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस की जांच में सामने आया है कि मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि आपसी विवाद का है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के घर दबिश दी गई है, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पूरे मामले में पुलिस आरोपियों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। - रण विजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed