{"_id":"5910cf3b4f1c1b0a13851334","slug":"gangrape-with-meerut-lady-in-delhi-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की महिला से दिल्ली के होटल में गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ की महिला से दिल्ली के होटल में गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवई नगर निवासी एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। सोमवार शाम महिला अपने पति के साथ थाने पहुंची और चार युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
महिला का पति विदेश में इमाम है। पीड़िता का आरोप है कि एक माह पहले पड़ोस के युवक ने पासपोर्ट बनवाने का आश्वासन दिया था। 15 अप्रैल को पड़ोसी युवक महिला को पासपोर्ट बनवाने के बहाने दिल्ली ले गया। वहां एक होटल में ले जाकर युवक ने कोल्डड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ दिया। आरोप है कि चार युवकों ने महिला के साथ होटल में गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपी युवकों ने महिला की वीडियो भी बना ली।
24 अप्रैल को आरोपी युवक फिर से अपने दो साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा और उसे गाजियाबाद चलने के लिए दबाव डाला। युवक ने उसके बच्चे पर तमंचा तानते हुए कहा कि यदि वह नहीं गई तो वीडियो क्लीपिंग को नेट पर डाल दिया जाएगा। महिला का पति विदेश से लौटा तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। महिला अपने पति को लेकर लिसाड़ीगेट थाने पहुंची और चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। एसओ लिसाड़ीगेट धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।