{"_id":"6356de35052dbe581c0c63f9c351c7bb","slug":"gang-rape-of-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैंगरेप, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 14 Dec 2015 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। दिल्ली निवासी महिला से गैंगरेप के मामले में आरोपियों की कार पुलिस ने बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी भूड़बराल गांव का निकला। हालांकि अभी तीनों आरोपी युवक फरार हैं। उधर, मेडिकल रिपोर्ट में भी गैंगरेप की पुष्टि हुई है।
दिल्ली के कश्मीरी गेट निवासी एक महिला को शुक्रवार शाम नकुल नाम का एक युवक अपने साथ गाजियाबाद से कार में बैठाकर मेरठ लाया था । बताया गया कि रास्ते में नकुल और उसके दो साथियों ने महिला के साथ गैंग रेप किया।
शनिवार सुबह आरोपी महिला को बाईपास स्थित एक होटल में ले गए और वहां फिर से गैंगरेप किया। महिला की तबियत खराब होने पर आरोपी उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने महिला का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया, जिसमें महिला के साथ गैंगरेप की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
महिला का प्रेमी नकुल परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल गांव का रहने वाला है। घटना में शामिल इटीयोस गाड़ी नकुल के पड़ोसी की थी। जिसे पुलिस ने रविवार को भूड़बराल से बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
पति बोला बीमार है मेरी पत्नी
शनिवार देर रात पल्लवपुरम थाने पहुंचे महिला के पति ने पुलिस से पूरे मामले की जानकारी ली। महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार रहती है। वह मेरठ कैसे आ गई, इसके बारे में उसे कुछ पता नहीं है। थोड़ा मानसिक रूप से भी परेशान है।
महिला थाने पर रही पीड़िता
पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पल्लवपुरम पुलिस ने उसे महिला थाने भेज दिया था। रविवार सुबह महिला को फिर से पल्लवपुरम थाने बुला लिया गया और पूछताछ की गई। जहां पर उसका पति भी साथ में था। महिला ने पूछताछ में बताया कि उसे नहीं पता वह मेरठ कैसे आ गई, उसका कहीं जाने का कोई इरादा नहीं था।
महिला की भतीजी ने नोट किया था नंबर
महिला को आरोपी उसके घर पर ही लेने के लिए गया था। घटना में शामिल गाड़ी का नंबर महिला की भतीजी ने नोट कर लिया था। पुलिस ने जांच की तो कार भूड़बराल गांव निवासी एक युवक की निकली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया।
अब बोली, कुछ नहीं हुआ
महिला ने पहले तो पुलिस से कह दिया कि वह प्रेमी के साथ जाएगी, अपने पति के साथ नहीं जाएगी। पुलिस ने रात को ही महिला को दिल्ली भेजने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं गई। जिसके बाद उसे महिला थाने भेजना पड़ा। रविवार को महिला ने कहा कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ है। महिला बार-बार अपने बयान बदल रही है।