फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rap in meerut

शर्मनाक, परिजनों के सामने ही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 09 Nov 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 09 Nov 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
gang rap in meerut
थाना क्षेत्र के एक गांव में हथियारबंद युवकों ने शनिवार रात सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। किशोरी से उसके परिजनों के सामने ही बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित परिजनों के शनिवार रात ही सूचना देने के बावजूद पुलिस टरकाने में लगी रही।
विज्ञापन


रविवार दोपहर मामला पुलिस अफसरों तक पहुंचा तो पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी पक्ष के लोगों ने भी मामला रंजिशन बताते हुए किठौर थाने में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक शनिवार रात अपनी पत्नी और किशोरी बहन के साथ घर पर था। रात करीब 11 बजे हथियारबंद तीन युवक उसके घर में घुस आए और हथियारों के बल पर दंपति के साथ मारपीट की। आरोप है कि तीनों युवकों ने दंपति के सामने ही किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक तथा उसकी पत्नी ने शोर मचाते हुए आरोपी युवकों का विरोध किया तो उन्हें तमंचे से गोली मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पुलिस से शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए।
रात में ही पीड़ित पक्ष ने किठौर पुलिस को सूचना दी।

लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और सुबह देखने की बात कह दी। सुबह पीड़ित लोग किशोरी को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने पहले तो अनसुना कर दिया। बाद में मामला पुलिस अफसरों तक पहुंचा तो तहरीर के आधार तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।


कार्यवाहक एसओ ओमवीर गुप्ता ने बताया कि आरोपी रागिब, आकिल तथा तरकीश के खिलाफ नामजद केस दर्ज हुआ है। आकिल तथा रागिब को गिरफ्तार किया गया है।

12 घंटे बाद जागी पुलिस
परिजनों के सामने किशोरी से बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आरोपियों ने पहले घर में घुसकर दंपति को पीटा और फिर उन्हीं के सामने वारदात की। इतनी गंभीर वारदात पर भी पुलिस को कार्रवाई करने में 12 घंटे से ज्यादा लग गए। वह भी तब, जब अफसरों का दबाव पड़ा तो दो आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed