फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gang rap in meerut

चचेरे भाइयों ने आठ साल की मासूम से किया गैंगरेप

Thu, 29 Oct 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 29 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
gang rap in meerut

परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दुकान से सामान लेने गई आठ साल की बच्ची के साथ गांव के दो चचेरे भाइयों ने अगवा कर गैंगरेप किया। आरोपी बच्ची को गंभीर हालत में फेंककर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर परतापुर पुलिस ने आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन


परतापुर थाना क्षेत्र के गांव में मंगलवार दोपहर आठ साल की बच्ची दुकान पर सामान खरीदने गई थी। इस बीच गांव के रहने वाले 16 और 17 वर्षीय दो चचेरे भाई बच्ची को अगवा कर ईख के खेत में ले गए। जहां उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने परिजनों से शिकायत करने पर बच्ची को गला घाेंटकर मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


काफी समय तक बच्ची खेत में बेहोशी की हालत में रही। बाद में वह रोती बिलखती घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी। बच्ची के परिजन आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्हें वहां से धमकाकर भगा दिया और जान से मारने की धमकी दी गई। परिजनों ने दोनों किशोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची से दुष्कर्म, बच्चे से किया कुकर्र्म
मेरठ। इसी गांव में एक युवक ने एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके साथ खेल रहे बच्चे से कुकर्म किया। घटना की जानकारी पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजनों के मुताबिक छह वर्षीय बच्चा और पांच साल की बच्ची घेर में खेल रहे थे। आरोप है कि गांव का एक युवक दोनों को बहला फुसलाकर ले गया और दोनों को अपनी हवश का शिकार बनाया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ परतापुर थाने में हंगामा करते हुए तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed