फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   friends"s murder

शराब में जहर देकर दोस्त को मारा

Fri, 18 Nov 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Fri, 18 Nov 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
friends"s murder
आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
शराब में जहर मिलाकर दोस्तों ने एक युवक को पिला दी। युवक की हालत खराब हुई तो आरोप वहां से भाग निकले। लड़खड़ाते हुए युवक घर पहुंचा और बेहोश हो गया। परिजनों ने उसेे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतमनगर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार (28) पुत्र जगपाल मैकेनिक था। वह टीपीनगर में पुनीत गुप्ता की पत्थर काटने के ब्लेड बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार रात करीब 10 बजे जितेंद्र को उसके दोस्त पीयूष, मूलचंद और कुलदीप निवासी गौतमनगर घर से बुलाकर ले गए। दोस्तों ने जितेंद्र को जमकर शराब पिलाई। रात करीब 12 बजे जितेंद्र की हालत खराब हुई तो वह अपने घर पहुंचा। जितेंद्र ने अपनी पत्नी चांदनी को बताया कि उसके दोस्तों ने शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। हालत गंभीर होते देख जितेंद्र के छोटे भाई राहुल और प्रिंस ने उसको दीप नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से उसेे केएमसी हॉस्पिटल में रैफर कर दिया। रात करीब तीन बजे जितेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने हंगामा किया तो ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उनको शांत किया।
विज्ञापन


हत्या का केस दर्ज
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी दीपक शर्मा के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर बृहस्पतिवार रात आरोपी पीयूष, मूलचंद और कुलदीप के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। जिसमें पीयूष और मूलचंद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कुलदीप फरार है। पुलिस ने बताया पोस्टमार्टम के बाद बिसरा सुरक्षित रखा गया। जिसको आगरा फोरेंसिक लैब भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री से निकालने का बदला लिया
राहुल ने बताया कि उसका भाई जितेंद्र फैक्ट्री में सीनियर मैकेनिक था। मूलचंद समेत तीन लोग उसके अंडर में काम करते थे। मूलचंद शातिर है, जिसकी कार्यशैली देखकर जितेंद्र ने कुछ दिन पूर्व उसको फैक्ट्री से निकला दिया। इसको लेकर मूलचंद जितेंद्र से रंजिश रखने लगा था। यही वजह थी कि मूलचंद ने अपने दोस्तों संग जितेंद्र की हत्या की है। 


चांदनी मुझे बचा ले
घर पहुंचकर जितेंद्र बार-बार अपनी पत्नी से कह रहा था चांदनी मुझे बचा ले। मै मर गया तो मेरी डेढ़ साल की बेटी कनक का क्या होगा। मूलचंद ने धोखे से उसको जहर दे दिया है। शुरुआत में लोग शराब पीकर जितेंद्र द्वारा ड्रामा करना समझ रहे थे। लेकिन उसके बेहोश होने पर परिजन और आसपास के लोग भी घबरा गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed