मेरठ: खिलाड़ी से दुष्कर्म के प्रयास में मां-भाई समेत तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में लिसाड़ीगेट पुलिस ने महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में मां और एक भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। खिलाड़ी ने परिवार पर देह व्यापार कराने के प्रयास का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित खिलाड़ी ने पुलिस को अपनी मां की कई वीडियो दी हैं, जिसमें बहुत कुछ आपत्तिजनक सीन हैं। देररात तक पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी रही।
मामला लिसाड़ीगेट का है। ताइक्वांडो की एक महिला खिलाड़ी बीए प्रथम की छात्रा है। महिला खिलाड़ी का आरोप है कि 12 सितंबर 2018 में उसके भाई ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
ताइक्वांडो खिलाड़ी ने मां पर घर में वेश्यावृत्ति करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि उसकी मां उसे पढ़ाई व कोचिंग छुड़वाकर देह व्यापार में धकेलना चाहती है। सात माह पहले इसकी शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परिवार के लोगों ने पंचायत करके मामला दबा दिया।
खिलाड़ी ने आरोप लगाया कि उसकी मां के एक तथाकथित पत्रकार से संबंध हैं। दो दिन पहले पीड़ित छात्रा ने यथार्थ के सारथी संस्था की अध्यक्ष जूही त्यागी को मामले की जानकारी दी। छात्रा ने मां की अश्लील वीडियो भी संस्था अध्यक्ष को सौंपी।
शुक्रवार सुबह संस्था के पदाधिकारी छात्रा के साथ लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट नजीर अली ने टीम गठित कर छात्रा के भाई, मां और तथाकथित पत्रकार शहजाद निवासी शाहपीर गेट कोतवाली को गिरफ्तार किया है।
लिसाड़ीगेट थाने में महिला कांस्टेबल नीलू ने पीड़ित छात्रा के 161 के बयान लिए। छात्रा की मां से पूछताछ की। इसमें पता चला कि छात्रा का पिता अपनी बड़ी बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में आठ साल पहले जेल गया था।
तभी से महिला अपने दो बेटे व बेटियों के साथ लिसाड़ीगेट में रह रही थी। वहीं, पुलिस ने छात्रा के दोनों भाइयों से देररात तक पूछताछ जारी रखी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुटी है। छात्रा के पास मां की अश्लील वीडियो कैसे पहुंची, इसको जांच की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/