फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Four accused arrested including three women with smack of 10 lakh in Saharanpur

यूपी: दस लाख की स्मैक के साथ तीन महिलाओं समेत चार को दबोचा

Sat, 25 May 2019 12:12 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested including three women with smack of 10 lakh in Saharanpur
यूपी पुलिस

सहारनपुर रेलवे स्टेशन के निकट से पुलिस ने दस लाख रुपये की स्मैक के साथ तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी स्मैक को बरेली से लाकर रेलवे स्टेशन एवं रोडवेज बस स्टैंड के निकट लोगों को पुड़िया बनाकर बेचते थे। 

विज्ञापन


सदर कोतवाली के उपनिरीक्षक असगर अली को रेलवे स्टेशन के आसपास नशीले पदार्थों की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली। जिस पर असगर अली ने टीम के साथ रेलवे स्टेशन के आसपास चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाल्मीकि मंदिर के निकट रेलवे के आरक्षण कार्यालय के सामने गुरुद्वारे की ओर जाने वाली सड़क पर खड़े तीन महिलाओं एवं एक युवक को संदिग्ध मानते हुए उनकी तलाशी ली। पुलिस ने चारों के पास से 450 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये की नकदी भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों में हफीज, अर्जुन निशा उर्फ निशा, खुशनसीब निवासी मिर्जापुर सहारनपुर और सहराजबानो उर्फ बानो निवासी सब्जी मंडी के पास मिर्जापुर शामिल हैं। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि सहराज बानो उर्फ बानो सहसपुर देहरादून से पहले भी नशीले पदार्थ बेचने के आरोप में गिरफ्तार हो चुकी है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग स्मैक बरेली से लाकर रेलवे स्टेशन, रोडवेज अड्डा पर लोगों को सप्लाई करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन क्षेत्र बना है नशीले पदार्थों की बिक्री का अड्डा
सहारनपुर का रेलवे स्टेशन क्षेत्र नशीले पदार्थों की बिक्री का मुख्य क्षेत्र बन चुका है। रेलवे स्टेशन के बाहर ही रोडवेज बस स्टैंड है और बस स्टैंड से कुछ मीटर ही दूरी पर अंबाला रोड बस स्टैंड स्थित है। ट्रेन से नशीले पदार्थ लाकर यहां पर लोगों को सप्लाई की जा रही है।

कुतुबशेर थाना पुलिस एवं सदर कोतवाली पुलिस आए दिन यहां से नशीले पदार्थों के साथ लोगों को गिरफ्तार कर रही है। नशीले पदार्थों की बिक्री में महिलाएं भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। जीपीओ रोड, रेलवे रोड, गुरुद्वारा रोड पर कुछ महिलाएं पटरी पर बैठकर नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहीं हैं। इन महिलाओं पर पुलिस जल्दी संदेह नहीं करती, जिस कारण ये महिलाएं कम ही पकड़ में आतीं हैं। युवक लगातार नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ये महिलाएं भीड़ में भी नशे के ग्राहकों को तलाश कर लेतीं हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed