फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former head massacre : Sir! Vishwas had created a dangerous plot

पूर्व प्रधान हत्याकांड : साहब! विभीषण बेटे ने रची थी खतरनाक साजिश

Wed, 17 May 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 17 May 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
Former head massacre : Sir! Vishwas had created a dangerous plot
साहब! विभीषण बेटे ने रची थी खतरनाक साजिश

मेरठ में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के जंगेठी गांव के पूर्व प्रधान प्रवेश गुर्जर हत्याकांड में प्रवेश के पिता नैन सिंह ने थाने पहुंचकर पुलिस से कहा है कि मेरे बड़े बेटे मुकेश ने विभीषण बनकर प्रवेश को मरवाया है। उस पर भी हत्या का केस दर्ज होना चाहिए। लेकिन पुलिस ने कहा कि मुकेश को 120 बी (साजिश रचने) का मुल्जिम बनाया जाएगा। पूर्व प्रधान प्रवेश गुर्जर की सोमवार दिनदहाड़े जंगेठी गांव के जंगल में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें गांव के प्रधानपति अर्जुन, उसके भाई प्रवीण समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार नामजद प्रवीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

प्रधानपति करता था मुकेश की मदद

Former head massacre : Sir! Vishwas had created a dangerous plot
प्रधानपति का भाई हत्यारा

वहीं पोस्टमार्टम के बाद प्रवेश का शव सोमवार आधी रात को घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी विनीता और दोनों बच्चे अक्षित (10 वर्ष) और विश्वजीत (8 वर्ष) शव देखकर बिलख पड़े। मंगलवार तड़के प्रवेश का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि अक्षित ने दी। उधर, प्रवेश के पिता नैन सिंह मंगलवार को थाने पहुंचे। कहा कि वह बीडीओ के पद से रिटायर्ड हैं। उन्हें करीब 20 हजार रुपये पेंशन मिलती है। छोटा बेटा प्रवेश वैसे ही किसी के काबू में आने वाला नहीं था। बड़ा बेटा मुकेश गांव के जंगल में ट्यूबवेल पर ही मकान बनाकर रहता था। वहीं पर प्रवेश की हत्या हुई। मुकेश ने मेरा बुढ़ापा खराब कर दिया। नैनसिंह ने पुलिस से कहा कि मुकेश ही घर की सारी बातें प्रधानपति को बताता था। नैनसिंह ने उदाहरण दिया कि जिस तरह रामायण में विभीषण ने अपने भाई की हत्या कराई थी, ठीक उसी तरह से मुकेश ने अपने सगे भाई को मरवाया है। मुकेश प्रवेश की तरक्की और रुतबे से पहले से ही ईर्ष्या करता था। इसी का फायदा उठाकर अर्जुन ने साजिश के तहत प्रवेश की हत्या की, जिसमें मुकेश भी शामिल था।

नामजद प्रवीण ने पुलिस के सामने चिल्लाकर कहा कि उसने प्रवेश की हत्या नहीं की। उसकी हत्या उसके भाई मुकेश ने कराई है। मुकेश आर्थिक रुप से काफी तंग रहता था। प्रवेश और उसके पिता उसकी कोई मदद नहीं करते थे। जबकि अर्जुन ही मुकेश की मदद करता था। उसके बच्चों के स्कूल की फीस भी जमा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed