फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five arrested for killing SP leader's two nephews

सपा नेता के दो भतीजों की हत्या में पांच गिरफ्तार   

Thu, 18 May 2017 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 18 May 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for killing SP leader's two nephews
वांटेड उस्मान गाजी को पेश करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस चुनाव मतदान की पूर्व संध्या पर घोसीपुर गांव में सपा नेता के दो नाबालिग भतीजों की हत्या के मुख्य आरोपी इनामी उस्मान गाजी समेत पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

खरखौदा क्षेत्र के घोसीपुर गांव निवासी सपा नेता अधिवक्ता सरताज गाजी के भतीजे जुनेद और बिलाल की 10 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार ने मुख्य आरोपी उस्मान गाजी समेत 15 लोगों को नामजद किया था। जिसमें पुलिस आठ लोगों को जेल भेज चुकी थी। मुख्य आरोपी समेत सात लोग फरार चल रहे थे। जिसको लेकर पीड़ित परिवार रोजाना एसएसपी, डीआईजी और आईजी ऑफिस में शिकायत कर रहा था। 
विज्ञापन


खरखौदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को उस्मान गाजी (12 हजार का इनामी) और गुलफाम निवासी घोसीपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों को पनाह देने वाले वसीम निवासी सुल्तानपुरी दिल्ली, उवैद निवासी न्यू ब्रजपुरी जगतपुरी दिल्ली और हसन अली निवासी दुजाना झज्जर हरियाणा को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी दिल्ली और हरियाणा में छुपा हुआ था, जहां तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कई सालों से चल रहा विवाद 
घोसीपुर में सरताज गाजी-उस्मान गाजी में काफी समय से विवाद चल रहा है। इस विवाद में कई लोगों की जान जा चुकी है। चुनाव से पहले उस्मान ने प्लानिंग के तहत अपने लोगों को जोड़कर दूसरे पक्ष पर गोलियां बरसा दी थीं। 


प्रेसवार्ता में हंसता रहा हत्यारोपी 
एसपी देहात श्रवण कुमार सिंह पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर रहे थे। प्रेसवार्ता में आरोपियों को मीडिया से रूबरू कराया गया। प्रेसवार्ता में मीडिया ने मुख्य आरोपी उस्मान गाजी से सवाल पूछे तो वह हंसने लगा और बोला कि मैंने कोई हत्या नहीं की। पुलिस ने साजिश के तहत मुझे फंसाया है। घटना के दौरान वह बाहर था, जिसके पुख्ता सुबूत उसके पास हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed