फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five accused has arrested after busted a gang by police in Meerut city

देवबंद: एक गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़े पांच शातिर चोर, दो ट्रैक्टर ट्रॉलियां बरामद

Thu, 20 Feb 2020 07:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Feb 2020 07:19 PM IST
सार

सहारनपुर में देवबंद पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Five accused has arrested after busted a gang by police in Meerut city
पांच शातिर चोर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देवबंद पुलिस ने बृहस्पतिवार को नागल के गांव बेलड़ा जुनारदार से 15 दिन पहले गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉलियां चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ कर उनके कब्जे से चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपी एक ही परिवार के हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में भेजा। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


एसएसपी दिनेश कुमार ने घटना का खुलासा कर बताया कि नागल थानाक्षेत्र के गांव बेलड़ा जुनारदार निवासी अब्दुल रहमान पुत्र गुल बहार ने पांच फरवरी को नागल थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया। इसमें बताया कि गन्ने से लदी उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली गांव के गन्ना क्रय केंद्र में खड़ी थी। पास में ही गुल बहार पुत्र बशीर की गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली भी खड़ी थी। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को चार फरवरी की रात्रि में चोरों ने चोरी किया। नागल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


एसएसपी ने चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस को निर्देशित किया। इस क्रम में एसपी (देहात) विद्या सागर मिश्र और सीओ चौब सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना पर बुधवार की रात में साधारणसिर मिल रोड तिराहे से चेकिंग के दौरान शातिर चोर साकिब पुत्र इकराम, सुफियान पुत्र इस्लाम, शानू पुत्र इस्लाम, जान मोहम्मद उर्फ जाम्मन पुत्र मसरूर और नूर मोहम्मद पुत्र मसरूर निवासी थीतकी (देवबंद) को दबोचा। इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर व चार कारतूस, एक अवैध तमंचा 12 बोर दो कारतूस, एक चाकू और चोरी की ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की नगदी सहित ज्वेलरी बरामद

वहीं पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अपने साथी मसरूर पुत्र इरफान, उस्मान पुत्र इस्लाम, शाकिर पुत्र इकराम निवासी थीतकी के साथ मिलकर बेलड़ा जुनारदार के गन्ना क्रय केंद्र से चौकीदार को बंधक बनाकर चोरी किया। ट्रॉलियों में लदे गन्ना को उन्होंने चरथावल (मुजफ्फरनगर) के कोल्हू में बेचा। आज भी वह खेतों से गन्ना चुराने जा रहे थे, लेकिन पांचों पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए। 

शातिर हैं गिरफ्तार आरोपी
एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पांच गिरफ्तार आरोपी थीतकी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के हैं। जो शातिर चोर हैं। आरोपी शानू पर देवबंद थाने में गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज है। उक्त गिरोह के सदस्य देहरादून व हरिद्वार में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इनके अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed