{"_id":"5e205e8d8ebc3e4b0a7f3814","slug":"meerut-police-have-arrested-four-crooks-with-32-lakhs-in-jewelery-loot-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की नगदी सहित ज्वेलरी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मेरठ में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख की नगदी सहित ज्वेलरी बरामद
Thu, 16 Jan 2020 06:38 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Jan 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस ने किया लूट का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने वाले बदमाश दिल्ली के निकले। पुलिस ने मुख्य आरोपी अक्षय उर्फ विक्की पंडित सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को इस वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपियों से 11 लाख रुपये, 400 ग्राम सोना समेत 42 लाख का सामान बरामद किया गया। आरोपी अक्षय पांच साल तक मेरठ शहर सराफा बाजार में कारीगर रहा था। दिल्ली में क्रिकेट मैच की सट्टेबाजी में उस पर 26 लाख रुपये का कर्जा हो गया था। जिसके चलते उसने मेरठ में लूट करने की प्लानिंग बनाई थी।
विज्ञापन
एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया है कि 17 दिसंबर को शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में रतिराम अनिल कुमार ज्वेलरी शॉप में बदमाशों ने दिनदहाडे़ डकैती डाली थी। जिसका खुलासा न होने पर व्यापारियों में पुलिस के खिलाफ जबर्दस्त गुस्सा था। पुलिस वारदात को चुनौती मानकर काम कर रही थी। स्वाट प्रभारी तपेश्वर सागर, साइबर सेल प्रभारी सुभाष अत्री और इंस्पेक्टर नौचंदी आशुतोष कुमार की टीम ने चार आरोपियों अक्षय उर्फ विक्की पंडित निवासी भोलानाथ नगर ईदगाह रोड फर्श बाजार शाहदरा दिल्ली (मूल पता खंदक बाजार कोतवाली मेरठ), रांझा निवासी डी ब्लॉक अशोकनगर ज्योतिनगर दिल्ली, मधुर वर्मा और सचिन निवासी तेलीवाड़ा फर्श बाजार शाहदरा दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो आरोपी शुभम और सूरज निवासी फर्श बाजार दिल्ली फरार हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में दिनदहाडे़ ज्वैलरी शॉप में 70 लाख की डकैती, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन बदमाश
विज्ञापन
डकैती की वारदात के बाद आरोपी दिल्ली भाग गए थे। पुलिस दिल्ली पहुंची तो वह दूसरे राज्यों में जाकर छिपते रहे। एडीजी ने बताया है कि इस गिरोह का सरगना अक्षय उर्फ विक्की पंडित है। उसने ज्वेलरी शॉप की पांच महीने तक रेकी की थी। पुलिस टीम को अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी ने 50-50 हजार का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की बात कही।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/