फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   firing-incident meerut

मिल्क प्लांट में गोली लगने से गार्ड की मौत

Sun, 03 Apr 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sun, 03 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
firing-incident meerut
फायर - फोटो : फाइल केरीकेचर।

परतापुर में मोहिउद्दीनपुर स्थित मिल्क प्लांट में शुक्रवार देर रात सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। शनिवार तड़के कर्मचारियों ने गार्ड का खून से लथपथ शव देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने गार्ड की लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली है। एसओ का कहना है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन


एसओ परतापुर रण सिंह ने बताया कि हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के दहपा गांव का निवासी विनोद कुमार (52) काफी समय से मोहिउद्दीनपुर स्थित पद्मश्री मिल्क प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड था। शुक्रवार रात वह प्लांट में ड्यूटी पर मौजूद था। शनिवार तड़के करीब पांच बजे प्लांट में जब अन्य कर्मचारी पहुंचे तो गार्ड का लहूलुहान हालत में शव पड़ा मिलने पर अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन

 
विनोद द्वारा आत्महत्या करने की जानकारी लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। विनोद की अचानक हुई मौत से परिजन भी बदहवास हालत में थे। परिजनों ने मौत  के कारणों को लेकर अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या, हादसा या कुछ और
एसओ के अनुसार विनोद को गोली गले के पास से लगकर सिर को चीरती हुई निकल गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है, लेकिन न तो मौके से कोई सुसाइड नोट मिला और प्लांट के कर्मचारियों व परिजनों से आत्महत्या की कोई वजह पता चल पाई। यह भी संभावना है कि विनोद बंदूक की नाल को गले से सटाकर बैठा या लेटा हो और लापरवाही में अचानक गोली चल गई हो। हालांकि इसके अलावा अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। गार्ड की बंदूक की फोरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed