फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fireing in bazar

भरे बाजार में दुकानदार पर हमला, फायरिंग  

Thu, 18 May 2017 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 May 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
fireing in bazar
बाजार में की गई फायरिंग से टूटा शीशा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 ब्रह्मपुरी के रसीदनगर स्थित फैशन सेंटर मार्केट में दुकानदार पर बुधवार सरेशाम चार युवकों ने जानलेवा कर फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया कि मामला लेनदेन का है। 
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल के मुताबिक रसीदनगर निवासी अफजाल ने डब्बू नाम के युवक से प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि डब्बू ने प्लॉट का पैसा ले लिया, लेकिन बैनामा नहीं किया। अफजाल बुधवार को अपने पैसे मांगने डब्बू के घर गया। जहां पर अफजाल से मारपीट हो गई। इसकी जानकारी पर अफजाल का बेटा अनस डब्बू के घर पर पहुंचा और गाली गलौज कर लौट आया। 
विज्ञापन

 आरोप है कि आधे घंटे बाद डब्बू अपने साथी महराज, वसीम समेत चार लोगों के साथ अफजाल की कपड़े की दुकान पर फैशन सेंटर मार्केट में पहुंचा। जहां पर मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करते हुए आरोपियों ने गोलियां चला दी। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से भाग गए। उधर, पीड़ित पक्ष ने थाने जाकर आरोप लगाया कि पुलिस ने एक आरोपी को थाने लाकर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर ने तहरीर लेकर चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed