फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fire on meerut college bsc students

मेरठ कॉलेज में बीएससी के छात्रों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, हंगामा

Wed, 19 Apr 2017 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 19 Apr 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
fire on meerut college bsc students
मेरठ कॉलेज में फायरिंग

मेरठ कॉलेज में एक छात्रा को लेकर बीएससी के छात्रों ने मंगलवार को दो छात्रों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। हमलावर करीब दस छात्रों के हाथों में तमंचे और पिस्टल थीं। गोलियां की तड़तड़ाहट से कैंपस में छात्र- छात्राओं में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। हमलावर तमंचा फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तमंचा बरामद किया। एक छात्र की तहरीर पर दो छात्रों को नामजद जबकि आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमरोहा के नौगावां थानाक्षेत्र के कोरी गांव का निवासी अंबर कुमार मेरठ कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। 10 अप्रैल को अंबर अपने सहपाठी अलत्मश अतहर निवासी बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर के साथ क्लास से बीएनएम हॉस्टल में जा रहा था। कैंपस में परीक्षा चल रही हैं। मंगलवार सुबह 10:30 बजे बीएससी प्रथम ईयर के ही छात्र अमित और अभिषेक निवासी खजूरी परीक्षितगढ़ समेत दस छात्रों ने अंबर और अलत्मश को रोका। अंबर को कैंपस की ही एक छात्रा से दूरी बनाने की बात कहकर अमित ने धमकी दी। गालीगलौज करते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। जिससे कैंपस में भगदड़ मच गई। दोनों छात्र जान बचाकर प्राचार्या के कार्यालय की तरफ भागे। हमलावर गोलियां बरसाते हुए फरार हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर लालकुर्ती मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

इंस्पेक्टर साहब! कैंपस में मर्डर हो जाएगा

fire on meerut college bsc students
तमंचा बरामद

सरेआम गोलियां चलाकर कैंपस में दहशत फैलाने वाले हमलावर छात्रों पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग को लेकर छात्रों ने हंगामा किया। इंस्पेक्टर ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया तो छात्रों ने कहा कि इंस्पेक्टर साहब! कैंपस में मर्डर हो सकता है। पहले समाजवादी छात्रसभा के छात्र अंकित ढाका ने अपने साथी छात्रों को लेकर प्रोफेसर/चीफ वार्डन डॉ. सुधीर पुंडीर पर हमला किया था। आरोपी अंकित अभी गिरफ्तार नहीं हुआ। मामला शांत हुआ नहीं कि मंगलवार को फिर कैंपस में गोलियां चल गई। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed