फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fande par jhuli sanghmitra

फंदे पर झूली संगमित्रा

Mon, 16 May 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
fande par jhuli sanghmitra
कीर्ति पैलेस में फांसी पर झूली संगमित्रा - फोटो : अमर उजाला
 कीर्ति पैलेस में रविवार दोपहर सनसनीखेज घटना हो गई। पति से नोकझोंक के बाद नवविवाहिता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पति दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाता रहा। मकान मालिक और आसपास के लोगों के सहयोग से कमरे की खिड़की तोड़ी गई, लेकिन तब तक पत्नी फांसी लगाकर जान दे चुकी थी। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव रंगपुर खेरा, थाना वजीरगंज गोंडा निवासी रामस्वरूप पांडेय पुत्र रामरंग पांडेय मंगलपांडेय नगर में एक मोबाइल कंपनी स्टोर पर जॉब करता है। रामस्वरूप की शादी इसी साल 12 फरवरी को बस्ती जिला निवासी संघमित्रा पांडेय (25) से हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से दंपति कीर्ति पैलेस में अशोक कुमार के मकान में किराये पर रह रहा था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे दंपति में किसी बात पर नोकझोंक हो गई। इसके बाद रामस्वरूप टीवी देखने लगा। इस बीच, संघमित्रा बेड से उतरकर दूसरे कमरे में जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामस्वरूप ने जैसे ही उसे आवाज लगाई, वह तेजी से कमरे में घुसी और अंदर से कुंडी लगा ली। रामस्वरूप पत्नी से दरवाजा खोलने के लिए कहता रहा, लेकिन उसने एक न सुनी। रामस्वरूप के शोर मचाने पर मकान मालिक और पड़ोसी भी पहुंच गए।
सभी ने कमरे में लगी एसी की विंडो को तोड़ा गया। अंदर घुसकर देखा तो संघमित्रा पंखे पर दुपट्टे का फंदा बनाकर उसे गले में कस चुकी थी। इस तरह करीब पांच मिनट के घटनाक्रम में संघमित्रा की सांसें थम गईं। उसे पंखे से उतारकर आनंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संघमित्रा तुमने यह क्या कर लिया...
रामस्वरूप और संघमित्रा की शादी तीन माह पहले ही हुई थी। रामस्वरूप ने संघमित्रा को पंखे पर लटका देखा तो उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोगों की सहायता से उसे उतारा तो उसमें सांस नहीं बची थी। पत्नी की मौत का अंदेशा होते ही रामस्वरूप बेहोश हो गया। करीब दो मिनट बाद लोगों ने उसे किसी तरह उठाया तो वह यही बोला कि संघमित्रा तुमने यह क्या कर लिया। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि कि तुम ऐसा कर लोगी। भगवान ने मुझे कैसा दिन दिखाया है।

पुलिस ने की पूछताछ
आनंद अस्पताल में पहुंचे सीओ सिविल लाइन बीएस वीर कुमार और कार्यवाहक एसओ मेडिकल विनोद कुमार ने रामस्वरूप से पूछताछ की। उसने बताया कि उसका कभी कोई विवाद भी नहीं हुआ था। पता नहीं अचानक क्या हो गया।
बाद में पुलिस ने घर पहुंचकर भी जांच पड़ताल की। पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया कि कई दिनों से संघमित्रा गुमसुम रहती थी। सीओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच और रामस्वरूप से पूछताछ में सामने आया है कि महिला ने फांसी लगाई है।

रामस्वरूप को हिरासत में लिया गया है। संघमित्रा के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही असली कारण सामने आएगा। संघमित्रा के मायके वालों ने यदि उत्पीड़न या दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी तो ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed