फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fake degree in meerut

मेरठ में फर्जी डिग्री के नाम पर करोड़ों की ठगी

Thu, 07 Apr 2016 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 07 Apr 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fake degree in meerut
फर्जी डिग्री केरीकेचर। - फोटो : फाइल

शहर में विभिन्न विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर बनाकर स्नातक से पीएचडी तक की डिग्री छात्रों को दी गई। नौकरी करने पहुंचे छात्रों की जांच में डिग्री फर्जी मिली तो हकीकत सामने आई। इन डिग्री के नाम पर युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर पुलिस जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार निवासी निर्देश कुमार ने एसएसपी से शिकायत की है कि रतीश और उसकी पत्नी से 2010 में उसका परिचय हुआ था। दोनों कई विवि का स्टडी सेंटर नौचंदी क्षेत्र में गढ़ रोड पर चला रहे हैं। लगभग दस वर्षों से यह सेंटर चल रहा है। इस पर निर्देश ने पीएचडी शिक्षा शास्त्र में एडमिशन ले लिया। साथ ही अपनी पत्नी को एमए समाज शास्त्र, भाई पुष्पेंद्र को एमए इतिहास और भांजे आशीष को पॉलिटेक्निक में प्रवेश दिला दिया।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अपने दोस्त विकास और उसकी पत्नी को भी स्नातक में दाखिला दिलाया। निर्देश का आरोप है कि जब वह सिक्किम स्थित एक यूनिवर्सिटी में जॉब के लिए पहुंचा तो उसके प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।  स्टडी सेंटर की संबद्घता भी फर्जी मिली। उसने रतीश से डिग्री फर्जी होने की बात कहते हुए फीस के रूप में दी गई लाखों की रकम वापस मांगी तो वहां मौजूद स्टाफ ने उसे जान की धमकी दी। आरोप है कि कई सौ छात्रों से करोड़ाें रुपये की ठगी की जा चुकी है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख रुपये में पीएचडी की डिग्री
 निर्देश के अनुसार दो लाख रुपये में पीएचडी की डिग्री, 80 हजार से एक लाख में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, 1 लाख बीस हजार से डेढ़ लाख में एमबीए की डिग्री दी जा रही थी। स्टडी सेंटर पर पीएचडी को छोड़कर सभी कोर्स की परीक्षा कराई जाती थी। पीएचडी डिग्री दो साल में दी जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed