फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Muzaffarngar: one crook injured another absconding in Police Firing

दनादन मुठभेड़: मुजफ्फरनगर में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल, दो साथी फरार

Sun, 31 May 2020 04:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 31 May 2020 04:40 PM IST
सार

खतौली पुलिस से मुठभेड़ में घायल सलीम उर्फ दीवाना, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
Encounter in Muzaffarngar: one crook injured another absconding in Police Firing
police - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में खतौली गंग नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को दबोचा है। पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि गंग नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में 25000 के इनामी सलीम उर्फ दीवाना पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट मेरठ को हिरासत में लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन


पकड़ा गया बदमाश क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देता था। इसने 31 दिसंबर 2019 को खतौली में  होली चौक निवासी हनी मोबाइल व्यापारी के यहां घर में घुसकर भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलीम अलीगढ़, बरेली, रुड़की,  खतौली से वांछित चल रहा था। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बदमाश से अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए बदमाश से बाइक, तमंचा,  कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed