{"_id":"5ed390a98ebc3e9084666692","slug":"encounter-in-muzaffarngar-one-crook-injured-another-absconding-in-police-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दनादन मुठभेड़: मुजफ्फरनगर में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल, दो साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दनादन मुठभेड़: मुजफ्फरनगर में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल, दो साथी फरार
Sun, 31 May 2020 04:40 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 31 May 2020 04:40 PM IST
सार
खतौली पुलिस से मुठभेड़ में घायल सलीम उर्फ दीवाना, 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में खतौली गंग नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हज़ार के इनामी बदमाश को दबोचा है। पैर में गोली लगने से घायल हुआ है।उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि गंग नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ में 25000 के इनामी सलीम उर्फ दीवाना पुत्र कुतुबुद्दीन निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ी गेट मेरठ को हिरासत में लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देता था। इसने 31 दिसंबर 2019 को खतौली में होली चौक निवासी हनी मोबाइल व्यापारी के यहां घर में घुसकर भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सलीम अलीगढ़, बरेली, रुड़की, खतौली से वांछित चल रहा था। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । बदमाश से अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए बदमाश से बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।