फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Encounter in Baghpat and The accused injured shot of police officers

यूपी एनकाउंटर: जांबाज अफसरों ने 50 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली

Thu, 24 Jan 2019 10:54 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 24 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Baghpat and The accused injured shot of police officers
यूपी एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

बागपत में बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग स्थित आदमपुर बस स्टैंड पर एसटीएफ और पुलिस की पचास हजार के इनामी रामवीर बावरिया के साथ मुठभेड़ हो गई। बाएं पैर में गोली लगने से रामवीर घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी भागने में कामयाब रहा। दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हरियाणा के जिला गुरुग्राम निवासी रामवीर पर लखनऊ के चिन्हट थाने से पचास हजार रुपये का इनाम घोषित है।  

विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि एसटीएफ के सीओ राज कुमार, बागपत एसटीएफ के प्रभारी अनुराग शर्मा और दोघट एसओ अजय शर्मा बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर संयुक्त चेकिंग अभियान चला रहा थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने आदमपुर बस स्टैंड पर बड़ौत की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस के इशारा करते ही बाइक पर पीछे बैठ युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एसटीएफ टीम के सिपाही अरविंद और देवदत्त घायल हो गए। दोनों के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बाइक पर पीछे बैठा युवक बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया और बाइक से गिर गया। दूसरा युवक बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन दूसरे युवक की सुराग नहीं लगी। घायल से पूछताछ की गई तो वह लखनऊ के चिन्हट थाने का 50 हजार का इनामी रामवीर बावरिया निकला। बावरिया पर लखनऊ में हत्या, लूट और डकैती के छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह मूल रूप से गुरुग्राम के पटौदी का रहने वाला है। बावरिया से एक बंदूक, छह कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed