फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   dr shalini arya no more

जिंदगी की जंग हार गईं डॉ. शालिनी आर्य

Wed, 02 Sep 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 02 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
dr shalini arya no more
तमाम परेशानियों से लड़कर हमेशा जीतने वाली एमडी मेडिसिन डॉक्टर शालिनी आर्य आखिरकार जिंदगी की जंग हार गईं। शरीर में घुले जहर से 28 घंटे तक लड़ने के बाद उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। सुबह छह बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पति एवं उसकी मां के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी घर का ताला लगाकर फरार हैं।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब ढाई बजे थापरनगर निवासी डॉ. शालिनी को बेहोशी की हालत में उनके पति डॉ. विशाल आर्य ने सुशीला जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत वेंटिलेटर पर रखा दिया था। शालिनी के पिता राजेश कुमार कोड़ा ने आरोप लगाया था कि पति और सास वीना आर्य ने बेटी को जहर दिया है। राजेश कोड़ा की तहरीर पर पुलिस ने डॉ. विशाल आर्य और वीना आर्य पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


वहीं शालिनी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। मंगलवार सुबह चार बजे तक उनकी पल्स रेट और ब्लडप्रेशर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गए थे। सुबह करीब पौने छह बजे उनकी सांसें बंद हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर इंस्पेक्टर गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि डॉ. विशाल और मां वीना आर्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही है। डॉक्टर शालिनी ने जहर खुद खाया या फिर उन्हें दिया गया, इसकी विवेचना में छानबीन की जाएगी। वहीं देर शाम करीब आठ बजे सूरजकुंड पर शालिनी का अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में बिसरा रखा सुरक्षित
तीन डॉक्टरों के पैनल ने सोमवार शाम करीब साढ़े बजे डॉक्टर शालिनी आर्य के शव का पोस्टमार्टम किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे जांच के लिए आगरा फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि डॉक्टर को किस तरह का जहर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed