फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Diwali slaughtered

दिवाली पर बलि चढ़ने से बचे उल्लू  

Thu, 27 Oct 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 27 Oct 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
Diwali slaughtered
छापा मारकर पकड़े गए उल्लू। - फोटो : अमर उजाला
दिवाली पर अंधविश्वास के चलते लोग उल्लू की बलि देते हैं। इस संरक्षित पक्षी की तस्करी दिवाली से कई दिन पहले शुरू हो जाती है। ऐसे में ‘अमर उजाला डॉट कॉम’ पर चली खबर को संज्ञान लेते हुए वन विभाग की टीम ने मेरठ के थापर नगर में पक्षी बेचने वालों के यहां छापा मारकर तीन उल्लू समेत अन्य पक्षी बरामद किये। पता चला कि दिवाली पर इन उल्लुओं की बलि दी जाती। 
विज्ञापन


डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि धनतेरस और दिवाली के दिन अंधविश्वास के चलते लोग तांत्रिक क्रिया के दौरान दुर्लभ पक्षी उल्लू की बलि देते हैं। इसके चलते दिवाली से करीब एक माह पहले ही इस पक्षी की तस्करी शुरू हो जाती है। जबकि, उल्लू पकड़ना प्रतिबंधित है। उल्लू पकड़ने पर आर्थिक दंड के साथ कारावास की सजा का भी प्रावधान है। बुधवार को एक सूचना पर थापर नगर में चिड़िया बेचने वाले श्याम के यहां छापा मारा गया। जिसके यहां से 14 तोते, 40 से ज्यादा मुनिया (छोटी चिड़ियां) के साथ ही तीन स्पॉटेड उल्लू मिले।
विज्ञापन


क्या है स्पॉटेड उल्लू 
उल्लुओं
की 32 प्रजातियों में से स्पॉटेड उल्लू सबसे छोटा पक्षी है। स्थानीय बोलचाल में इसे खसखूदड कहते हैं। यह भी पेड़ों के भीतर बनी खोखली जगहों के साथ खोखरों में रहता है। वजह यह कि उल्लू अब बहुत कम हो गये हैं, तो पक्षियों के तस्कर उल्लू बताकर खसखूदड़ बेच देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उठ रहे सवाल 
स्पॉटेड
उल्लू के साथ पकड़े गए आरोपी श्याम को वन विभाग ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन, इस पूरे मामले में कुछ सवाल के साथ मांग भी उठने लगी है, क्योंकि श्याम चिड़िया पकड़ने वाला नहीं, बल्कि बेचने वाला है। ऐसे में श्याम से पूछताछ के बाद यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि आखिर इन पक्षियों को कहां से पकड़कर इनकी तस्करी की जा रही है। गौरतलब है कि, इससे पहले मेरठ के ही लालकुर्ती क्षेत्र से भी वन विभाग की छापामारी में कई दुर्लभ प्रजाति के पक्षी बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed