फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Delhi Police will make inquiries in Mukut Mahal in the case of Misbehavior with teenager girl

यूपी : दिल्ली पुलिस मुकुट महल में दुष्कर्म मामले में करेगी पूछताछ, हो सकते हैं बड़े खुलासे 

Wed, 19 Dec 2018 02:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 Dec 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police will make inquiries in Mukut Mahal in the case of Misbehavior with teenager girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की किशोरी से फेसबुक पर दोस्ती और फिर मेरठ में बुलाकर होटल मुकुट महल में सामूहिक दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ रहा। दिल्ली पुलिस ने पीड़िता और आरोपी के बयान दर्ज कर मुकदमे में शामिल करना बताया है। बयानों में दोनों ने मुकुट महल होटल का नाम बताया। दिल्ली पुलिस जल्द होटल में आकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


दिल्ली के चांदनी महल थाने में तैनात दरोगा प्रशांत कुमार ने बताया कि किशोरी के मंगलवार को न्यायालय में बयान दर्ज हुए। किशोरी ने बयान में बताया कि आरोपी शाहरुख निवासी श्यामनगर लिसाड़ीगेट से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके कहने पर वह बस में बैठकर मेरठ गई थी। 

विज्ञापन

आरोप है कि शाहरुख और उसके दोस्तों ने होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रूप से दुष्कर्म की वारदात की थी। दिल्ली पुलिस की टीम बीते सोमवार को थानाध्यक्ष देहली गेट विजय गुप्ता की मदद से आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर दिल्ली ले गई थी, जहां पर आरोपी से विस्तृत पूछताछ हुई।

एसआई प्रशांत कुमार के अनुसार आरोपी ने अपने तीन साथियों के नाम बताए हैं। फरार तीनों आरोपियों की तलाश और मुकुट महल होटल में पूछताछ करने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम जल्द मेरठ आएगी। इस मामले में होटल संचालक पर कार्रवाई हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed