मुजफ्फरनगर जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में गांव यूसुफपुर के जंगल में महिला की लाश देखने से प्रतीत होता है कि उसे फेंकने से कुछ देर पहले ही गला घोंटकर मारा गया है। लाश बेडशीट में बंधी होने से साफ है कि वह किसी घर में थी और उसकी वहीं हत्या कर लाश को उसी बेडशीट में बांधकर ठिकाने लगा दिया गया। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
बेडशीट में बंधी मिली महिला की लाश, इन सवालों के बीच उलझी हत्या की गुत्थी, देखें तस्वीरें
वहीं शव अर्द्धनग्न होने से उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रहीं हैं। गले में चेन व हाथ में घड़ी होने से साफ है कि कत्ल लूट के इरादे से नहीं किया गया है। महिला की शारीरिक हालत देखने से उसके गर्भवती होने की भी आशंका जताई जा रहीं हैं।
यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, आठ साल के बच्चे ने पुलिस को बताई सच्चाई
चर्चा है कि या तो महिला किसी के साथ लिव-इन रिलेशन में थी और गर्भवती होने पर उसकी हत्या की गई या फिर उसे किसी ने बाहर से बुलाया और गुरुवार तड़के किसी तरह का विवाद होने पर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इसके बाद लाश को किसी वाहन में डालकर यूसुफपुर लिंक मार्ग पर फेंक दिया गया।
स्थानीय हो सकते हैं हत्यारे
महिला की हत्या कर उसकी लाश फेंकने के आरोपी स्थानीय होने की भी आशंकाएं जताई जा रहीं हैं। दरअसल, लाश को जिस युसुफपुर लिंक मार्ग पर फेंका गया है, वह मार्ग भोपा की ओर से आते हुए आसानी से नहीं दिखता। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति को उस मार्ग की भनक जल्दी से नहीं लग पाती।
वहीं, यदि कोई लाश को कहीं बाहर से लेकर आया होता तो भोपा से पहले गंगनहर में शव को ठिकाने लगाया जा सकता था। ऐसे में साफ है कि जिसने भी लाश फेंकी, वह क्षेत्र के सभी मार्गों से पूरी तरह वाकिफ था।
यह भी पढ़ें: अपहरण के बाद महिला सिपाही के भाई की हत्या, लावारिस हालत में पड़ी मिली लाश, दरोगा सस्पेंड