फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Dead body of a old man found in sewer after murdered at Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: हाईवे स्थित मिली वृद्ध की लाश, दो दिनों से लापता था सीताराम

Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 21 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a old man found in sewer after murdered at Muzaffarnagar
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में गांव मेदपुर के निकट बुधवार दोपहर हाईवे स्थित रजबहे की नाली में वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान गांव घुमावटी निवासी फेरी विक्रेता के रूप में हुई, जो दो दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर के जंगल में हाईवे स्थित रजबहे की नाली में बुधवार दोपहर वृद्ध की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। खेत मालिक सत्यप्रकाश शर्मा ने शव के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की तलाशी ली तो उसकी जेब से आईडी व तीन सौ रुपये नकद मिले। आईडी के आधार पर शव की पहचान सीताराम (65) पुत्र बलजीत निवासी गांव घुमावटी के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे वृद्ध के परिजनों ने बताया कि वह साइकिल से घूमकर अचार बेचने का काम करता था। दो दिन पूर्व वृद्ध फेरी करने निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन तभी से अपने स्तर से वृद्ध की तलाश कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दोस्तों ने साथी युवक को मार डाला, गन्ने के खेत में छिपाई लाश, ये रही कत्ल की बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर चौकी प्रभारी एसआई रविंद्र कसाना का कहना है कि शव की पहचान सीताराम के रूप में हुई है, जो फेरी करता था। मौके से उसकी साइकिल नहीं मिली है, जिसे संभवत: कोई उठा ले गया। वृद्ध नशे का आदी था और संभवत: नशे की हालत में वह रजबहे की नाली में गिर पड़ा और नशा अधिक होने से उसकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी भेजा गया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed