{"_id":"5d9b7fcc8ebc3e017b4c00a5","slug":"dead-body-found-after-a-girl-murdered-in-village-of-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किशोरी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: किशोरी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या, कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने किया हंगामा
Tue, 08 Oct 2019 12:57 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 08 Oct 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली जनपद में गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में दोपहर को पिता का खाना लेकर गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। वहीं रात में किशोरी का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। किशोरी की उसी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या की गई। किशोरी की हत्या को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। एएसपी ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव कैल शिकारपुर में 11 वर्षीय शालू अपने पिता मेघराज का खाना लेकर घर से खेत पर गई थी। इसके बाद वह न खेत पर पहुंची और न ही घर ही लौटी। किशोरी के रास्ते में गायब हो जाने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन शाम तक उसका कहीं पता नहीं चल सका। देर रात में तलाश के दौरान गांव के किसान राजवीर के गन्ने के खेत के बाहर किशोरी की चप्पल पड़ी मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार, पांच साल के मासूम ने पुलिस को बताई सच्चाई
विज्ञापन
इसके बाद खेत में तलाश की गई। तलाश के दौरान गन्ने के खेत में किशोरी का शव पड़ा हुआ मिला। किशोरी की हत्या उसकी चुनरी से गला घोंटकर की गई थी। किशोरी का शव मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। परिजनों की सूचना पर गढ़ीपुख़्ता थानाध्यक्ष राजकुमार गौतम और सीओ राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा किया और शव नहीं उठने दिया।
वहीं हंगामे की सूचना पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले गई। परिजनों ने आरोपियो की गिरफ्तारी को लेकर गांव में भी हंगामा किया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/