{"_id":"56f6e4134f1c1b2b30f14fea","slug":"cut-the-dog-s-leg-for-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांत्रिक के बहकावे में शादी के लिए काट दी कुत्ते की टांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांत्रिक के बहकावे में शादी के लिए काट दी कुत्ते की टांग
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Sun, 27 Mar 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में शादी के लिए कुत्ते की टांग काटने के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतापुर क्षेत्र निवासी तांत्रिक ने शादी कराने का लालच देकर दो युवकों से पालतू कुत्ते की टांग कटवा दी। कुत्ते के मालिक की शिकायत पर परतापुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दोनों आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोपी तांत्रिक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
परतापुर पुलिस के अनुसार क्षेत्र के काजमाबाद गून निवासी रतनलाल तांत्रिक है। गांव के दो युवक राजू और कृष्णा अविवाहित हैं। काफी प्रयास के बाद भी उनकी शादी नहीं हो पाई है। इस पर दोनोें युवक रतनलाल तांत्रिक से मिले। रतनलाल ने दोनाें की जल्द शादी होने का आश्वासन दिया। इसके लिए उसने दोनों युवकों को एक पालतू कुत्ते की टांग काटकर लाने की बात कही। दोनों युवकों ने गांव के अमित के पालतू कुत्ते की टांग काट दी।
विज्ञापन
अमित ने इस मामले की शिकायत परतापुर थाने में की। परतापुर पुलिस ने गांव में पहुंचकर राजू और कृष्णा को गिरफ्तार कर लिया। राजू और कृष्णा ने पुलिस के सामने पूरी कहानी बयान कर दी। एसओ परतापुर रणसिंह यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फरार तांत्रिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, धोखाधड़ी तथा ठगी करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। तांत्रिक की तलाश में दबिश जारी है। कुत्ते को उपचार दिलाया गया है। टांगे कटने के कारण कुत्ता अपाहिज हो गया है।
विज्ञापन