फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   crime in

मंजिल दीदी! परेशान कर रहा है मनचला

Fri, 16 Feb 2018 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
crime in
पुलिस कैप। - फोटो : अमर उजाला
 मंजिल दीदी! एक मनचला मुझे परेशान कर रहा है। विरोध करने पर मेरे भाई को पीटता है। अमर उजाला अखबार में आपका फोटो देखा था। मुझे लगा कि आप हमारी मदद करेंगी। बृहस्पतिवार को स्कूल ड्रेस में एसएसपी मंजिल सैनी के पास पहुंची कक्षा नौ की छात्रा ने कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा को कॉल कर मनचले पर कार्रवाई के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा छोटे दो भाइयों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी ऑफिस पहुंची। बहन भाई स्कूल ड्रेस में थे। तीनों को संतरी ने गेट पर रोक लिया। छात्रा फूट फूटकर रोने लगी और संतरी से बोली कि मंजिल दीदी से मिलकर ही जाऊंगी। गेट पर शोर मचा तो एसएसपी ने संतरी से कहा कि तीनों को अंदर आने दीजिए। छात्रा ने एसएसपी से कहा कि मंजिल दीदी! हमारी मदद करो। एसएसपी ने बगल की कुर्सियों में बैठे पत्रकारों की तरफ देखा और मुस्कराते हुए छात्रा से पूछा बताओ क्या परेशानी है। 
विज्ञापन

छात्रा बोली, दीदी एक मनचला मुझको छेड़ता है और मेरे भाई को पीटता है। परिजनों ने थाना कंकरखेड़ा में जाकर शिकायत की। लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। छात्रा ने कहा कि मैंने आपका फोटो अमर उजाला में देखा था। स्कूल में छात्राओं ने आपसे सवाल किए थे और आप उनका जवाब दे रही थीं। आपके ऑफिस में भी वह पूछते-पूछते आए है। छात्रा की बात सुनकर एसएसपी ने इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा को फोन कर हड़काते कहा कि मनचले को तुरंत गिरफ्तार करो। नहीं तो तुम पर कार्रवाई करूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तुम नहीं मनचला रोएगा
एसएसपी ने छात्रा को अपना सीयूजी और पर्सनल नंबर दिया। छात्रा से कहा कि तुम थाने जाओ, इंस्पेक्टर को सारी बात बताना। कोई नहीं सुने तो मुझे इस नंबर पर बताना। छात्रा रो रही थी। एसएसपी ने कहा कि चुप हो जाओ अब मनचला रोएगा। यह सुनकर छात्रा के चेहरे पर हंसी आई। 


मामूली विवाद हो गया था 
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा ने बताया है कि छात्रा अपने भाइयों के साथ थाने आई थी। छात्रा के परिजनों के साथ आरोपी लड़के को थाने बुलाया गया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे एसएसपी के पास गए थे, इसके बारे में उन्होंने नहीं बताया। मामूली सा विवाद था। हम लोग आपस में सुलह कर लेंगे। हम पड़ोसी हैं। दोनों ने लिखित में समझौता कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed