फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Crash, strike, market closed by businessman

व्यापारी नेता से मारपीट, बखेड़ा, बाजार बंद   

Sat, 26 Aug 2017 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Aug 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
Crash, strike, market closed by businessman
हंगामे के दौरान जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
 पुलिया निर्माण के फोटो खींचने और एक व्यापारी नेता से मारपीट के विरोध में देहली गेट चौराहे पर शुक्रवार को बखेड़ा हो गया। व्यापारियों ने शारदा रोड के बाजार बंद शारदा रोड पुलिस चौकी के बाहर धरना दिया। करीब पांच घंटे बाद मामला शांत हो पाया।
विज्ञापन

नगर निगम द्वारा शारदा रोड पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि एक व्यापारी खुद को एक भाजपा विधायक का भतीजा बताकर नियमानुसार पुलिया नहीं बनने दे रहा है। अपनी दुकान के आगे 3-4 फुट आगे सड़क पर पुलिया बना ली गई है। पहले से अतिक्रमण करने के अलावा सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों पर भी साठगांठ का आरोप लगाते कहा कि उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन

शारदा रोड व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रिजेश मित्तल के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे महामंत्री मुकेश अग्रवाल और पूर्व महामंत्री रविंद्र गोयल पुलिया के फोटो खींच रहे थे। आरोप है कि अतिक्रमण करने वाले उक्त व्यापारी के बेटे ने दोनों पदाधिकारियों से अभद्रता की। बाउंसर ने महामंत्री के साथ मारपीट कर दी। जिसके विरोध में अन्य व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए। इस बीच आरोपी व्यापारी दुकान बंद कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, विजय आनंद अग्रवाल आदि पदाधिकारी धरनास्थल पहुंचे । शारदा रोड व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने पुरानी व्यवस्था की तरह पुलिया निर्माण कराने और पदाधिकारियों से अभद्रता करने वाले व्यापारी पर कार्रवाई की मांग उठाई। शाम करीब सात बजे मामला शांत होने पर बाजार खुले। ब्रह्मपुरी पुलिस भी पहुंची लेकिन इसे व्यापारियों का आपसी मामला बताया।
निगम अफसरों को घेरा, दागे सवाल
हंगामे की जानकारी पर नगर निगम की अभियंता नीना सिंह, मोइउनुद्दीन, सहायक अभियंता आदि मौके पर पहुंचे। गुस्साए व्यापारियों ने अफसरों को घेर लिया। उन्होंने देहली गेट चौराहे पर दुकान के बाहर नाले पर किया गया अतिक्रमण दिखाकर पूछा कि बताओ ये किसके कहने पर हुआ है। बिना निगम की अनुमति के क्या कोई ऐसा कर सकता है। पुलिया निर्माण में भी निगम कर्मचारी पब्लिक की बजाय उक्त व्यापारी के भले की सोच रहे हैं।
व्यापारी जैसा कहेंगे, पुलिया बनवा देंगे
व्यापारियों के सुझावों पर ही पुलिया बनाई जा रही थी। लेकिन अब विरोध हो रहा है। व्यापारियों से कहा गया है कि आम सहमति बनाकर लिखित में दें तो उसी तरह निर्माण करा दिया जाएगा। यदि किसी ने अतिक्रमण किया है तो जांच कराकर उसे भी हटवाया जाएगा। -नीना सिंह, अभियंता, निगम

पुरानी तरह होगा निर्माण
नगर निगम अफसरों और व्यापारी नेताओं से वार्ता के बाद तय हुआ है कि नगर निगम पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ही पुलिया निर्माण कराएगा। व्यापारी नेताओं से अभद्रता करने वाला व्यापारी शनिवार को सामूहिक रूप से सब व्यापारियों के सामने उक्त पदाधिकारियों से माफी मांगेगा। -ब्रिजेश मित्तल, अध्यक्ष शारदा रोड व्यापार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed