{"_id":"5ed5148c9965162e233a2749","slug":"couple-dead-body-found-in-a-farm-on-up-uk-border-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बाॅर्डर पर खेत में पड़े मिले प्रेमी युगल के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड बाॅर्डर पर खेत में पड़े मिले प्रेमी युगल के शव
Mon, 01 Jun 2020 08:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 01 Jun 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह यूपी-उत्तराखंड की सीमा से सटे हरिद्वार जनपद के गांव बंजारेवाला के खेत में प्रेमी युगल के शव पड़े मिले। युवती बिहारीगढ़ थाने के एक गांव की रहने वाली थी। खबर मिलने पर परिजन उसके शव को घर ले आए लेकिन इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे बिहारीगढ़ थाने के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती और उसके रिश्तेदार युवक के शव बंजारेवाला गांव के खेतों में पड़े मिले। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। सूचना पर युवक के परिजन मौके पर पहुंचे जिन्होंने युवती के परिजनों को इसकी खबर की। इसके बाद दोनों के परिजन अपने-अपने बच्चों के शव अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर एसओ बिहारीगढ़ सरेंद्र सिंह गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा है। हालांकि परिजन इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि युवती का प्रेम-प्रसंग अपनी रिश्तेदारी में युवक से चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए राजी नहीं थे।
बताया गया कि ऐसे में दोनोँ ने एक साथ जहर खा कर जान दी है। उन्होंने बताया कि युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति पर कुछ कहा जा सकेगा।