फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal fight in patta mohalla

पत्ता मोहल्ले में सांप्रदायिक बखेड़ा

Wed, 05 Apr 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 05 Apr 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
communal fight in patta mohalla
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
देहली गेट थानाक्षेत्र के पत्ता मोहल्ले में सट्टेबाजी के रुपयों को लेकर दो भाइयाें में विवाद हो गया। दोनों ही एक दूसरे से गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। गली में रहने वाले भाजपा पार्षद और दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हें टोका तो मामले ने सांप्रदायिक तूल पकड़ लिया। दोनों संप्रदाय के युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान पथराव होने के भी आरोप लगाए गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

पत्ता मोहल्ले के पत्ते वाली गली में दो भाई फिरोज और इमरान में रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इस बीच राशिद भी वहां पहुंच गया। उसने भी रुपयों की मांग की। आरोप है कि आरोपी आपस में गाली-गलौज करने लगे। गली में रहने वाले बुजुर्ग वेदप्रकाश ने उन्हें टोका तो फिरोज ने अभद्रता कर दी। सुशील और वरुण ने बीच बचाव की कोशिश की तो जाहिद पक्ष उनसे उलझ गया। उसने अपने चार साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इस पर मोहल्ले में रहने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक भी घरों से बाहर निकल आए और मारपीट होने लगी। भाजपा पार्षद रमेश लोदी और अन्य भाजपाई भी मौके पर पहुंचे। दोनों तरफ के लोग जमा होने लगे। दोनों ने एक दूसरे पर पथराव के आरोप भी लगाए। सूचना पर देहली गेट थाना इंस्पेक्टर मिथलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां जमा भीड़ को तितर-बितर किया। इंस्पेक्टर देहली गेट का कहना है कि मामला शांत करा दिया गया है। पथराव नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस पर भी लगे आरोप
मोहल्ले के लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी जाहिद सट्टेबाजी के लिए चर्चित है। उसने फोन करके फैंटम पुलिसकर्मियों को मौके पर बुला लिया। फैंटम पुलिस के आने पर आरोपियों के हौसले बढ़ गए। आरोपी ही लोगों को धमकाने लगे। माहौल गर्माया तो फैंटम पुलिस वहां से चली गई। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि किन पुलिसकर्मियों से आरोपियों की सेटिंग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed