फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   communal disturbance in meerut

गोवर्धन पर पटाखे फोड़ने को लेकर बिगड़ी बात, सांप्रदायिक तनाव

Fri, 13 Nov 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 13 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
communal disturbance in meerut

ब्रह्मपुरी थाने से सटी सैनी वाली गली में बृहस्पतिवार शाम गोवर्धन पर पटाखे फोड़ने पर सांप्रदायिक टकराव हो गया। दोनों समुदायों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई। जिसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। फोस लेकर पहुंचे एसपी सिटी ने स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने दो लोग हिरासत में लिए हैं।

विज्ञापन


गोवर्धन पर शाम को शंकर पुत्र श्रीराम अपने चार दोस्तों के साथ सैनी वाली गली में पटाखे जला रहा था। पुलिस के मुताबिक दूसरे समुदाय के आधा दर्जन लोग नमाज के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में पटाखे फोड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गालीगलौज हो गई। जिस पर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हो गई।
विज्ञापन


इस बीच बाइक में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की गई। सांप्रदायिक टकराव की सूचना पर पुलिस महकमे में खलबली मची। एसपी सिटी ओपी सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी, एसओ लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी और टीपीनगर समेत कई थानों की पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों की भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन पक्षों ने दी तहरीर
एसओ ब्रह्मपुरी यादराम यादव ने बताया कि पथराव के दौरान घायल मिशकुर्रहमान पुत्र डॉ. अतीकुर्रहमान ने आठ लोगों के खिलाफ बाइक तोड़ने और आगजनी की कोशिश की तहरीर दी है। शंकर ने भी दूसरे पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, पथराव और फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। वहीं, थाने के एसपीओ हनीफ के पुत्र वसीम ने शंकर, सागर, चेतन समेत आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस और पीएसी तैनात
सैनी वाली गली में पहले भी दिवाली पर सांप्रदायिक टकराव हुआ था। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई। सीओ एलआईयू वीके शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। वहीं, सपा नेत्री संगीता राहुल ने दोनों पक्षों को समझाते हुए शांति की अपील की। उधर, भाजपा और हिंदू संगठन के नेताओं ने पुलिस अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर एकतरफा कार्रवाई हुई तो आंदोलन होगा।


पथराव से सहमे लोग
तंग सैनी वाली गली में पथराव होने पर लोग सहम गए। महिला और बच्चे छतों पर चढ़ गए। कई जगहों पर महिलाएं छतों पर ईंट-पत्थर चढ़ाने लगीं। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर नीचे उतारा। करीब दो घंटे तक मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल रहा। अफवाहें उड़ने पर देर रात तक लोग एक-दूसरे से मामले की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed