मॉल में सहेली का बर्थडे मनाने गई छात्रा लापता, एक युवक पर अपहरण करने का अंदेशा
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में बर्थडे मनाने गई 12 साल की छात्रा का अपहरण कर लिया गया। परिजनों ने थाना ब्रह्मपुरी में अपहरण का केस दर्ज कराया है। एक युवक पर अपहरण करने का अंदेशा जताया है। पुलिस किशोरी की जांच करने में जुटी है।
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की निवासी 12 साल की छात्रा दो दिन पूर्व अपनी सहपाठियों के साथ शॉप्रिक्स मॉल में एक सहेली का बर्थडे मनाने गई थी। जब वह काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता नहीं लगा।
मंगलवार को परिजनों ने अपहरण होना बताकर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना कि यह मामला दो दिन पुराना है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच करते हुए छात्रा की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें: यूपी: पहले बीएससी की छात्रा का अपहरण, फिर किया दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
युवती लापता, अपहरण का अंदेशा
मेडिकल थानाक्षेत्र की एक युवती दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर ली। युवती के अपहरण का केस दर्ज न करने पर मंगलवार को भाजपा नेता विवेक वाजपेयी कार्यकर्ताओं के साथ मेडिकल थाने पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाकर तुरंत मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
यह भी पढ़ें: यूपी: ट्यूशन जा रही छात्राओं से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, आरोपी धमकी देकर फरार
मेडिकल थाना पुलिस का कहना है कि युवती एक युवक के साथ गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जल्द ही पुलिस उसे बरामद कर लेगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/