फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   city crime news

शास्त्रीनगर में घर के बाहर महिलाओं को लूटा

Mon, 02 May 2016 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 02 May 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
city crime news
घटना के बाद पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सांसद घायल युवक को देखते हुए। - फोटो : अमर उजाला
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर-3 में रविवार दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने महिलाओं से ज्वैलरी और पर्स लूट लिया। इस दौरान महिलाएं बदमाशों से भिड़ गईं। शोर सुनकर एक महिला का पति भी बाहर निकला और एक बदमाश को दबोच लिया। बदमाश से हाथापाई हुई तो दूसरे ने पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर- 3 निवासी धनानंद गौड़ रिटायर बैंक कर्मचारी हैं।

उनकी बेटी गीता और बेटे की बहु एकता गौड़ रविवार दोपहर शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में एक ज्वैलर्स के यहां गई थीं। दोनों करीब डेढ़ बजे अपने घर के गेट पर पहुंचीं तो पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने एकता से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर गीता के हाथ से पर्स भी लूट लिया। इस बीच दोनों महिलाएं एक बदमाश से भिड़ गईं। शोर सुनकर एकता का पति सुनील बाहर निकला और बदमाश से भिड़ गया। यह देख लोग दौड़े तो बाइक लेकर खड़े दूसरे बदमाश ने गोली चला दी, जो मकान के दीवार में जा लगी। जिसके बाद बदमाश ने हवा में दो फायर किये और फरार हो गये। वहीं हाथापाई में सुनील चोटिल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौके से एक खोखा और एक कारतूस भी बरामद किया है। धनानंद गौड़ ने नौचंदी थाने में दी तहरीर में बताया कि पर्स में दो हजार रुपये, सोने की चेन, कंठी, अंगूठी और बच्ची की बाली थी। करीब ढाई लाख रुपये से अधिक का सामान बताया गया है। बाद में इंस्पेक्टर नौचंदी हरसरण शर्मा और सिविल लाइन सीओ बीएस वीर कुमार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद और भाजपा विधायक पहुंचे
घटना के बाद सांसद राजेंद्र अग्रवाल, भाजपा विधायक रविंद्र भड़ाना, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ, पार्षद संजीव पुंडीर और अन्य भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सांसद और विधायक ने इंस्पेक्टर से लेकर एसएसपी और डीआईजी को फोन किया। सांसद ने कहा कि यदि घर के बाहर भी महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है तो फिर शहर का क्या हाल होगा। 

सेंट्रल मार्केट से ही पीछे थे बदमाश
पुलिस का कहना है कि बदमाश सेंट्रल मार्केट से पीछे लगे थे। बदमाशों को पता था कि दोनों महिलाएं ज्वैलरी लेकर निकली हैं। वारदात के वक्त बदमाशों ने सीधे महिला की तरफ गोली चलाई थी, गनीमत रही कि गोली महिला को न लगकर दरवाजे पर जा लगी। बदमाशों ने हेलमेट पहना था। पुलिस ने एक स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली है।


कंट्रोल रूम ने पूछा, बदमाश का नाम बताओ
घटना के बाद जब महिला ने कंट्रोल रूम को लूट की सूचना दी तो कंट्रोल रूम से पूछा गया कि बदमाश का क्या नाम है। जिससे समझा जा सकता है कि पुलिस की व्यवस्था कैसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed