{"_id":"579a672f4f1c1bf62e21f06a","slug":"chori-begum-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमबाग में कपड़ा व्यापारी के घर 15 लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगमबाग में कपड़ा व्यापारी के घर 15 लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Fri, 29 Jul 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
बेगमबाग में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेगमबाग में बुधवार देर रात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी का घर खंगाल लिया। बृहस्पतिवार सुबह मकान के ताले टूटे देखकर पड़ोसियों ने व्यापारी को जानकारी दी। व्यापारी अपने परिवार के साथ मुंबई घूमने के लिये गए हुए हैं। व्यापारी के भाई ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।
लालकुर्ती थानाक्षेत्र के बेगमबाग (शिव मंदिर के पास) निवासी कमल बत्रा की बेगमपुल पर कपड़े की दुकान है। कांवड़ यात्रा के चलते व्यापारी दो दिन से दुकान बंद कर परिवार के साथ मुंबई गए हैं। बुधवार देर रात बदमाशों ने व्यापारी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दे डाला।
बृहस्पतिवार सुबह चोरी की जानकारी पर उनके भाई सचिन बत्रा पहुंचेे। पुलिस के मुताबिक मकान का सारा सामान खंगाला हुआ है। मकान से करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी होना बताया है। एसओ लालकुर्ती प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि व्यापारी के लौटने के बाद ही चोरी में कितना सामान गया है, इसका खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।