{"_id":"57eeaf4b4f1c1b9074576096","slug":"char-din-tak-chaani-khak","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात मोनू जाट हरियाणा से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात मोनू जाट हरियाणा से गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Sat, 01 Oct 2016 02:59 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार मोनू जाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार रात 50 हजार के इनामी कुख्यात मोनू जाट और उसके साथी नितिन टीकरी की सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि सोनीपत एसआईटी और क्राइम ब्रांच ने दोनों बदमाशों से हथियार भी बरामद किए। सीओ सरधना ब्रजेश कुमार ने बताया कि उन्हें हरियाणा से आए एक फोन पर मोनू जाट की गिरफ्तारी की जानकारी मिली है।
रंगदारी और हत्या के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों में वांछित रोहटा निवासी अमित उर्फ मोनू जाट पुत्र कंवरपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए मेरठ और बागपत जिलों की पुलिस लगी थी।
विज्ञापन
रंगदारी और हत्या के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमों में वांछित रोहटा निवासी अमित उर्फ मोनू जाट पुत्र कंवरपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए मेरठ और बागपत जिलों की पुलिस लगी थी।
विज्ञापन
मोनू जाट
शुक्रवार रात सोनीपत क्राइम ब्रांच और एसआईटी ने एक बंद मकान से मोनू और बागपत के टीकरी निवासी नितिन को हथियारों के साथ पकड़ लिया। एसपी सोनीपत हरदीप सिंह ने बताया कि एसआईटी ने सोनीपत के खरखौदा बाईपास के पास से राजेश बवाना गिरोह के दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इनकी पहचान गांव रोहणा निवासी सचिन व झज्जर के गांव गोयला कलां निवासी यशवंत के रूप में हुई।
बताया गया कि दोनों की योजना हरियाणा की जेल में बंद एक कुख्यात को छुड़ाने की थी। हरियाणा के सोनीपत में मोनू जाट की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जिले के कई गांवों में दविश दी। माना जा रहा है कि इन लोगों ने मोनू को शरण दिया था।