फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police uncle aur taahir ne kee darindagee, taahir ke do dost par mukadama darj

छात्रा बोली, पुलिस अंकल और ताहिर ने की दरिंदगी, ताहिर के दो दोस्त भी नामजद

Sat, 28 Jan 2017 03:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 03:06 PM IST
विज्ञापन
police uncle aur taahir ne kee darindagee, taahir ke do dost par mukadama darj
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरोगा द्वारा दसवीं की छात्रा से दरिंदगी के मामले ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। छात्रा द्वारा कोर्ट में दर्ज कराए गए बयानों के आधार पर विवेचक ने दरोगा के साथ ताहिर के खिलाफ भी दुष्कर्म और संबंधित धाराएं लगा दी हैं। जबकि ताहिर के दो दोस्त भी इस मुकदमे में नामजद हुए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी दरोगा अभी तक फरार है। पुलिस उसका गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक के अनुसार विगत 25 जनवरी को पीड़ित छात्रा के कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए गए थे। इन बयानों का अवलोकन शुक्रवार को विवेचक ने किया था। जिसमें छात्रा ने दरोगा और ताहिर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही ताहिर के दो साथियों रईस और शहजाद पर अपहरण और छेड़छाड़ का आरोप लगाया। ये तीनों आरोपी तीन दिन से पुलिस हिरासत में हैं। जिन्हें बयानों का अवलोकन करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


किस पर क्या धारा लगी
इंस्पेक्टर टीपी नगर के अनुसार आरोपी दरोगा संजीव कुमार और ताहिर निवासी खुशहाल नगर लिसाड़ी गेट पर अपहरण, दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट लगा है। जबकि रईस और शहजाद निवासी भूमिया का पुल, लिसाड़ी गेट के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में नामजदगी की गई है। तीनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेजा जाएगा। इस मुकदमे की विवेचना महिला थाना इंस्पेक्टर को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयानों ने पलटी कहानी
विवेचक के मुताबिक छात्रा के कोर्ट में दर्ज कराए बयानों के बाद ही कहानी पलटी है। पुलिस बयानों के आधार पर अंदेशा जता रही है कि छात्रा से ताहिर ने पहले दुष्कर्म किया और अपने दोस्तों रईस, शहजाद के साथ उसको ब्रह्मपुरी थाने छोड़ आया, ताकि किसी को शक न हो। उसके बाद ही मासूम छात्रा से दरोगा ने दरिंदगी की। विवेचक का कहना है कि छात्रा के मुताबिक दरोगा ने होटल में दरिंदगी की, जिसकी पुष्टि हो चुकी है। तीनों युवकों ने उसके साथ कहां वारदात की, इसका खुलासा जांच के बाद होगा।

तो ताहिर भी साथ था
टीपी नगर पुलिस के मुताबिक बरामदगी के बाद छात्रा ने घर से खुद जाने की बात कही थी। छात्रा ने गुड़गांव और इटावा जाना और खुद वापस आना बताया था। लेकिन छात्रा के बयानों के बाद पुलिस अंदेशा लगा रही है कि छात्रा अकेली कहीं नहीं गई। ताहिर उसके साथ था। दो दिन साथ रखने के बाद ताहिर ने उसको पुलिस को सौंपा। हालांकि पुलिस का कहना है कि इसका खुलासा विवेचना में हो जाएगा। किसने क्या किया और तीन दिन क्या हुआ, इसकी जांच करनी महत्वपूर्ण है।

दरोगा का नाम नहीं जानती छात्रा
पुलिस के मुताबिक छात्रा ने अपने बयानों में दरोगा का नाम नहीं बताया। छात्रा ने सिर्फ इतना कहा कि पुलिस वाले अंकल ने होटल में ले जाकर गलत काम किया है। पुलिस वाले अंकल सामने आएंगे तो मैं उनको पहचान लूंगी। ताहिर, रईस और शहजाद का नाम छात्रा ने उजागर किया है। छात्रा ने अपने बयानों में बहुत कुछ बताया है। इन बिंदुओं पर भी विवेचना चल रही है।


यह है मामला
टीपी नगर इलाके की 10 वीं की एक छात्रा बीती 21 जनवरी को लापता हो गई थी। छात्रा के परिजनों ने 22 जनवरी को थाना टीपी नगर पर दूसरे समुदाय के एक युवक पर शक जताते हुए अपहरण का केस दर्ज कराया था।  23 जनवरी की रात दूसरे समुदाय के तीन युवक इस छात्रा को थाना ब्रह्मपुरी पुलिस को सौंप आए थे। 23 जनवरी की रात ही टीपी नगर पुलिस ने दूसरे समुदाय के इन तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया था। 24 जनवरी को छात्रा को टीपी नगर पुलिस ने परतापुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। छात्रा ने थाना ब्रह्मपुरी के दरोगा संजीव कुमार पर एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा तो मामला लखनऊ तक गूंज गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed