{"_id":"5c9550a5bdec2214161d57ae","slug":"bikers-gang-uproot-execution-of-the-swift-mobile-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग का उत्पात, ताबड़तोड़ मोबाइल लूट को दिया अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग का उत्पात, ताबड़तोड़ मोबाइल लूट को दिया अंजाम
Sat, 23 Mar 2019 03:47 AM IST
Gaurav sharma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Gaurav sharma
Updated Sat, 23 Mar 2019 03:47 AM IST
विज्ञापन
मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर बाइकर्स गैंग ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने एक के बाद एक कई मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पूरे दो दिन तक बदमाश बेखौफ होकर वारदात करते रहे और पुलिस बेखबर बनी रही। घटना में एक महिला घायल हो गई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वारदात-1 : परतापुर थाना क्षेत्र के डुंगरावली गांव का राजेंद्र कुमार बृहस्पतिवार सुबह खेतों से काम कर साइकिल से घर लौट रहा था। परतापुर तिराहे से करीब आधा किलोमीटर पहले लाल पल्सर सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया। राजेंद्र ने शोर मचाया, लेकिन बदमाश फरार हो गये।
वारदात-2 : शताब्दीनगर निवासी पुष्पा दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है। बृहस्पतिवार को वह अपने घर लौट रही थी। परतापुर के निकट बस से उतरने के बाद जैसे ही वह सड़क पार करने लगी, तभी बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने उनका मोबाइल लूट लिया। इस छीना झपटी में पुष्पा गिरकर घायल हो गई। बदमाश फरार हो गए। लोगों ने पुष्पा को भूड़भराल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार दिलाया और घर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
वारदात-3 : लूट की तीसरी वारदाता रेलवे रोड थाना क्षेत्र में घटी। मोदीनगर निवासी विवेक बृहस्पतिवार को साबुन गोदाम निवासी अपनी बहन राधा के यहां आया था। वह किसी काम से मलियाना फ्लाईओवर के नीचे पहुंचा। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
वारदात-4 : दिल्ली की रहने वाली अन्नू पुत्री राजेंद्र एक निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस कर रही है। वह वेदव्यासपुरी में किराये के मकान में रहती है। बृहस्पतिवार को अन्नू दिल्ली जाने के लिए नेशनल हाईवे-58 पर खड़ी बस का इंतजार कर रही थी। तभी लाल पल्सर सवार बदमाश वहां आए और उसका मोबाइल लूट लिया। अन्नू चिल्लाई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
शुक्रवार को भी लूट का क्रम रहा जारी
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर की रहने वाली पार्वती पांडेय से शुक्रवार को शारदा रोड पर बिजली घर के समीप बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए थे। इसके अलावा ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ही बिजली बंबा बाइपास सुपरटेक के बाहर आरती नाम की एक महिला ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। तभी पल्सर सवार बदमाश वहां पहुंचे। उन्होंने महिला से पता पूछने के बहाने अपनी बाइक रोकी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मोबाइल लूट की तीसरी वारदात परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर घोपला के निकट घटी। यहां बदमाशों ने एक साथ तीन लोगों को निशाना बनाया। बाइक सवार बदमाश घोपला निवासी अनुज, रिझानी निवासी बिट्टू और शताब्दीनगर निवासी महिला उर्मिला से मोबाइल लूटकर फरार हो गए।