फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bijnor, Murdered friend in suspicion of illegal relations and Case against three

मर्डर: बहन से अवैध संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, शरीर पर मिले चाकुओं के 40 घाव

Sun, 27 Jan 2019 09:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 27 Jan 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
Bijnor, Murdered friend in suspicion of illegal relations and Case against three
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिजनौर में बहन से अनैतिक संबंधों का पता चलने पर एक भाई ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही एक दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव व उसके मोबाइल को सरसों के खेत में दबा दिया। मृतक के शरीर पर चाकू के 40 घाव मिले हैं। पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने के बाद ही मामले का खुलासा हुआ। मृतक के पिता ने तीनों दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के आला अधिकारियों सहित फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।  

विज्ञापन


नगीना थाना क्षेत्र के गांव बघाला निवासी 25 वर्षीय सरदार मंजीत सिंह पुत्र विचित्र सिंह नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपना मकान बना रहा था। उसकी, गांव के ही सोहित, पारुल और प्रशांत से दोस्ती थी। मंजीत सिंह का सोहित के घर आनाजाना था। मंजीत के पिता विचित्र व कोतवाल मुकेश कुमार के मुताबिक मंजीत के सोहित की बहन से अनैतिक संबंध थे। इसका पता चलने पर सोहित ने मंजीत को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। सोहित ने मंजीत को पूरी तरह से विश्वास में ले लिया। सोहित ने मंजीत को शुक्रवार की रात शराब पिलाने के लिए धामपुर मार्ग स्थित एक होटल पर बुला लिया। वहां सोहित व उसके दो दोस्तों ने मंजीत को जमकर शराब पिलाई और इसके बाद मंजीत को सोहित के घर ले गए।

विज्ञापन

इसके बाद तीनों ने मिलकर चाकुओं से गोदकर मंजीत की हत्या कर दी। मंजीत के शरीर पर चाकू से गोदने के 40 घाव मिले हैं। तीनों मंजीत के शव को बाइक पर डालकर पड़ोसी गांव बढियोवाला निवासी जिराज के गांव के निकट ही सरसों के खेत में ले गए। शव को गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया तथा उसका मोबाइल भी पास के खेत में दबा दिया। शनिवार सुबह खेतों पर गए किसानों ने खेत में कई जगह खून पड़ा हुआ देखा। उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने पहले तो एक गड्ढे से मोबाइल बरामद किया। मोबाइल ऑन किया तो मंजीत की पत्नी का फोन आ गया। पुलिस ने उससे मंजीत के मामले में पूरी जानकारी ली। पुलिस उसके बाद पड़े हुए खून को देखते हुए दूसरे खेत में पहुंच गई और उन्होंने जिराज के सरसों के खेत में दबे हुए मंजीत के शव को बरामद कर लिया। 

वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर खून के नमूने लिए। पुलिस ने इस मामले में दो महिला सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मृतक के पिता विचित्र की तहरीर पर तीनों दोस्तों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने एक आरोपी से घर से खून से लथपथ शव को ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।

कोतवाल मुकेश कुमार का कहना है कि अनैतिक संबंधों के चलते हत्या हुई है। सोहित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। तीनों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है।  
  
मंजीत और सोहित, पारुल व प्रशांत के बीच गहरी दोस्ती थी। मंजीत की आर्थिक स्थिति मजबूत थी। मंजीत से आरोपी उसके दोस्तों ने रकम भी उधार ले रखी थी। उधारी की वजह से कहीं उसकी हत्या तो नहीं हुई। इसके कयास भी लगाए जा रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed