फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Beating and arresting accused of tampering in Meerut

यूपी: कई दिनों से युवती को परेशान कर रहे मनचले की धुनाई, मुंह काला कर काटे बाल

Mon, 07 Jan 2019 11:12 PM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: अर्पना दुबे Updated Mon, 07 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
Beating and arresting accused of tampering in Meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को भीड़ ने एक मनचले को सबक सिखाया। वह काफी समय से एक युवती को परेशान कर रहा था। लोगों ने पहले उसे पीटा। इसके बाद मुंह काला कर बाल काट दिए। लोग जब उसे ब्रह्मपुरी थाने लेकर पहुंचे तो इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने कानून हाथ में लेने का हवाला देकर मनचले के साथ युवती के भाई व उसके दोस्तों को हिरासत में ले लिया। देर शाम दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

विज्ञापन




माधवपुरम निवासी एक युवती कुछ दिन पहले दिल्ली रोड स्थित मॉल पर शॉपिंग करने गई थी। यहां युवती ने अपना मोबाइल रिचार्ज कराया था। उसी दिन से युवती के फोन पर एक युवक फोन कर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर युवती से परिजनों को बताया। सोमवार को परिजनों ने मनचले को सबक सिखाने की योजना बनाई। उन्होंने युवती के जरिये मनचले को फोन कराया और उसे माधवपुरम मिलने बुलवाया।

विज्ञापन

युवक जैसे ही मौके पर पहुंचा युवती के परिजनों ने उसे घेर लिया। देखते ही देखते कई लोग वहां जमा हो गए। सभी ने मिलकर उसकी खूब पिटाई की। इस बीच कुछ युवकों ने उसके मुंह पर कालिख पोत दी और उसके बाल भी काट दिए। इसके बाद युवती का भाई अपने दोस्तों की मदद से मनचले को लेकर थाने आ गया। उन्होंने इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा को पूरी घटना बताई। लेकिन इंस्पेक्टर ने युवती को परेशान करने वाले युवक के साथ युवती के भाई व उसके तीन दोस्तों को भी लॉकअप में बंद कर दिया। इसकी सूचना पाकर युवती के परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। सत्ता पक्ष के कुछ नेताओं के दबाव में पुलिस ने दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। 

कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। इसी के चलते दोनों पक्षों को लॉकअप में बंद किया गया था। बाद में जब किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी तो पुलिस को उन्हें छोड़ना पड़ा। - बृजेश शर्मा, इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed