फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BCA and BCom became young vehicle thief

बीसीए और बीकॉम पास युवा बन गए वाहन चोर  

Thu, 28 Jul 2016 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 28 Jul 2016 03:08 AM IST
विज्ञापन
BCA and BCom became young vehicle thief
गिरफ्तार किए गए वाहन चोर। - फोटो : अमर उजाला
लालकुर्ती पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह को पकड़ा है, जिसके युवा सदस्य बीसीए और बीकॉम पास हैं। इनमें पांच हजार का इनामी बदमाश भी धरा गया। जो युवती की हत्या के मामले में ब्रह्मपुरी से फरार चल रहा था। इनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष लालकुर्ती प्रदीप त्रिपाठी के अनुसार मंगलवार शाम हजारी के प्याऊ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कपिल निवासी कपसाढ़, जॉनी उर्फ विक्की निवासी बपारसी सरधना, आमिर निवासी तारापुरी ब्रह्मपुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने वाहन चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सैनिक विहार कंकरखेड़ा से चोरी की नौ बाइक बरामद की। 
विज्ञापन


गैंग में एक दर्जन युवा
एसओ
ने बताया कि इस गैंग में करीब एक दर्जन युवक शामिल हैं। बाइक कौन चोरी करेगा, रैकी कौन करेगा और चोरी हुई बाइक को सौदागर तक कौन पहुंचाएगा, इसकी हर युवक को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाती है। आरोपियों से मास्टर की बरामद हुई हैं। पुलिस ने गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के मर्डर का आरोपी आमिर 
ब्रह्मपुरी
क्षेत्र की जादूगर वाली गली में एक सप्ताह पहले युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें आमिर नामजद था। ब्रह्मपुरी पुलिस आमिर को गिरफ्तार नहीं कर सकी। जिस पर एसएसपी ने आमिर पर पांच हजार का इनाम किया था। एसओ ने बताया कि आमिर गैंग से चोरी की बाइक खरीदकर सौदागर तक पहुंचाने का काम करता था। 

पढ़े लिखे युवकों का गैंग 
एसओ
के अनुसार आरोपी कपिल ने परतापुर बाईपास स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीसीए और जॉनी बीकॉम कर चुका है। उनके अन्य सभी भी ग्रेजुएट बताए गए हैं। पढ़ाई के अलावा बाइक चोरी की वारदात करते थे। बंटवारे में जो पैसा आता था, उससे मौज मस्ती करते थे। आरोपियों ने एक दर्जन से अधिक वारदात करना कबूल किया है। 


सोतीगंज में आती थी बाइक 
आरोपियों
ने बताया कि आरोपी आमिर की सोतीगंज के कबाड़ियों में अच्छी पकड़ है। आमिर ने कई बाइक तो सोतीगंज में कटवाई हैं। हालांकि कुछ दिनों से आमिर चोरी की बाइक सोतीगंज के अलावा अपने ही इलाके में कटवा रहा था। ब्रह्मपुरी पुलिस से आरोपी की अच्छी साठगांठ बताई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed