फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, Theft of two lakhs in three shops in Uttar Pradesh

यूपी में बदमाशों का खौफ, ऐसे दिया वारदात को अंजाम, दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Mon, 21 Jan 2019 08:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Mon, 21 Jan 2019 08:05 PM IST
विज्ञापन
Baghpat, Theft of two lakhs in three shops in Uttar Pradesh
चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत शहर में चोर तीन दुकानों के शटर तोड़कर दो लाख की नगदी चुरा कर ले गए। इस वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पालिका के चेयरमैन अमित राणा और व्यापारियों ने अजितनाथ मंदिर के सामने धरना देकर जाम लगाया। वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंचे सीओ ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि रेलवे रोड चौकी प्रभारी और बिनौली रोड चौकी के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। 

विज्ञापन


भगवान महावीर मार्ग पर यूपी फर्टीलाइजर की दुकान है। दुकान के मालिक विपिन कुमार और सुभाष जैन हैं। चोर रविवार की रात में खाद की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से एक लाख रुपये लगभग नगदी चुराकर ले गए। इसी दुकान के सामने श्री लक्ष्मी कराना स्टोर है, इसके मालिक कमल कुमार जैन है, इनका शटर तोड़कर चोर गल्ले में रखे 60 हजार की नगदी व पूजा में रखे चांदी के भगवान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोरों ने जैन ब्रदर्स तेल वालों की दुकान को निशाना बनाया। इस दुकान के मालिक वीरेंद्र जैन हैं, इस दुकान का शटर तोड़कर गल्ले से 60 हजार की नगदी, कीमती कागजात चोरी कर ले गए। सोमवार की सुबह व्यापारियों को चोरी का लगा तो वे एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के काफी समय बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

विज्ञापन

दुकानों में चोरी होने की सूचना मिलते ही पालिका के चेयरमैन अमित राणा मालिक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने भगवान महावीर मार्ग पर धरना शुरू कर मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ कुशवाहा मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने कहा आए दिन नगर में चोरी हो रही हैं, वीरेंद्र वाले तेल वालों की दुकान में तीसरी बार चोरी हुई है, लेकिन आज तक वारदातों का खुलासा नहीं हुआ। सीओ ने कहा कि आप रिपोर्ट दर्ज कराएं तो व्यापारी आक्रोशित हो गए। उन्होंने कहा हम तो ताला बंद कर दुकानों की चाबियां सौंप रहे हैं, हम व्यापार नहीं कर सकेंगे। काफी समझाने और व्यापारियों की मांग को पूरा करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि रेलवे रोड चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह और बिनौली रोड चौकी के इंचार्ज सत्यवीर भाटी को लाइन हाजिर कर दिया। शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा होगा। तब व्यापारियों ने धरना समाप्त किया। इस मौके पर सभासद ललित जैन, रवि पालीवाल, अनु पटवारी, टीटू, कमल गुप्ता, राकेश गुप्ता, नवीन जैन, सचिन जैन, प्रदीप जैन, रवि जैन, अंकुर जैन आदि रहे।

दो मकानों में चोरी, तहरीर दी
बड़ौत के रामबाग कॉलोनी में विजय कुमार चौहान के मकान में रह रहे किरायेदार रितिक राणा और आशीष निवासी निरपुड़ा रविवार को मकान का ताला लगाकर घर गए हुए थे, रात्रि में मकान का ताला बदमाशों ने तोड़कर दस हजार की नगदी, कीमती सामान चोरी कर लिया। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed