यूपी: पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य, तीन कार समेत नौ लाख का गांजा बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद में बड़ौत कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा के चार अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब नौ लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने तीन अलग-अलग गाड़ी भी बरामद की है, जिसमें सवार होकर आरोपी गांजा की तस्करी करते थे।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बड़ौत पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ। पकड़े गए आरोपी सिराजुद्दीन उर्फ भूरा पुत्र वकील निवासी बरसिया, राशिद पुत्र इब्राहिम, ताहिर पुत्र अली मोहम्मद निवासी ओढापुर, पवन कुमार पुत्र उम्मेद निवासी गढ़ मिर्कपुर थाना राई जनपद सोनीपत हैं।
अभियुक्तों के कब्जे से 45 किलोग्राम गांजा, जिसकी वर्तमान में कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई गई और बरामद किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से चोरी कर मुजफ्फरनगर में बेचते थे बाइक व गाड़ियां, पुलिस ने तीन वाहन चोरों को किया गिरफ्तार
इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा सिटी कार, एक मारुति ब्रेजा और एक हुंडई आई-20 कार को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि वह आसपास के राज्यों में गांजा की तस्करी करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
एसपी गोपेंद्र यादव का कहना है कि आरोपियों के गिरोह में अन्य कई सदस्य शामिल हैं, जिनकी तलाश कराने का कार्य किया जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/