फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat murder, man found dead body in Khubbirpur village

युवक की हत्या कर लाश जंगल में फेंकी, सामने आ रही मर्डर की ये वजह

Wed, 26 Dec 2018 07:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
Baghpat murder, man found dead body in Khubbirpur village
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जनपद में एक युवक की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। युवक की गला दबाकर हत्या की गई। गौरीपुर-नौरोजपुर मार्ग पर आईटीआई के पास अर्द्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान ने शव मिलने की तहरीर दी। 

विज्ञापन


खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के जंगल में बुधवार की सुबह गौरीपुर-नौरोजपुर मार्ग पर दीप आईटीआई के पास खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। शव अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा था। युवक की गला दबाकर हत्या की। गले में निशान भी मिले हैं। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान सरवर ने शव मिलने की तहरीर दी है।

विज्ञापन

कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि युवक की उम्र 25 वर्ष के लगभग है। गला दबाकर हत्या कर शव को फेंका। मृतक के गले पर निशान मिले हैं। जिस हालत में शव मिला है, उससे लगता है कि किसी महिला से अनैतिक संबंधों के कारण उसकी हत्या कर दी। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त होने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 
 
क्षेत्र में ठिकाने लगाए जा रहे अज्ञात शव
कोतवाली क्षेत्र में शवों को ठिकाने लगाने का सिलसिला जारी है। अब तक सात शव मिल चुके हैं। अप्रैल माह में औद्योगिक क्षेत्र में हत्या कर महिला का शव जला दिया। कलक्ट्रेट की ज्ञान वाटिका में हत्या कर शव फेंका। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास भी अज्ञात शव मिला। सूजरा रेलवे हाल्ट के पास युवक की गला रेत हत्या कर शव फेंका और अब खुब्बीपुर निवाड़ा के जंगल में शव मिला है। पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed