फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat, Many encounters in district but crime has not diminished

यूपी के इस जिले में खूब हुई मुठभेड़, लेकिन नहीं घटा अपराध का ग्राफ

Fri, 15 Mar 2019 12:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Baghpat, Many encounters in district but crime has not diminished
मुठभेड़ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सूबे में योगी सरकार बनने के बाद शुरुआती दिनों में सिस्टम पर असर साफ नजर आया, लेकिन इसके बाद दो साल के आंकड़ों को देखा जाए तो जनपद में अपराध कहीं भी थमता नहीं दिख रहा है। मुठभेड़ का ग्राफ जरूर बढ़ा, लेकिन अपराध नहीं घटे। एक बदमाश को पुलिस ने ढेर भी किया। छेड़छाड़ के आए दिन मामले सामने आते हैं, लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि पुलिस के एंटी रोमियो स्क्वॉड ने एक भी मामला नहीं पकड़ा है। 

विज्ञापन


सरकार का सूबे में अपराध नियंत्रण का दावा हवाई दिख रहा है। जनपद में हत्या, डकैती, लूट का ग्राफ बढ़ा है। सूबे में योगी सरकार बनते ही जनपद बागपत में छेड़छाड़ के मामलों पर नियंत्रण करने के लिए 11 टीमों का गठन किया गया था। दो साल बाद भी पुलिस ने एक भी मामला नहीं पकड़ा। जबकि बड़ौत बेहद संवेदनशील जगह है और यहां आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। ग्रामीण वीरपाल तोमर कहते हैं कि पुलिस को अपराध नियंत्रण पर अधिक काम करने की जरूरत है। अपराध का आंकड़ा कहीं भी कम नहीं हुआ है। आदित्य सोलंकी कहते हैं कि अपराध नहीं घटे हैं, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक चीजें वायरल होने लगी हैं।
विज्ञापन


वारदात    2017        2018       2019
लूट        42         40         06
हत्या      58         63          09
मुठभेड़     13         23          11
डकैती      03        01           ---
गैंगस्टर    35         27          06

इनसेट-
बिनौली में पुलिस ने मेरठ के दीपक दायमपुर को ढेर किया।
दो साल में अब तक पुलिस ने 91 बदमाशों को गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ में पुलिस के तीन सिपाही भी अब तक घायल हुए हैं। 
जिला जेल में कई बार बंदियों के बीच मारपीट के मामले सामने आए हैं।
अमीनगर सराय में सामने आया था छेड़छाड़ का चर्चित मामला।
सोशल मीडिया पुलिस के लिए बन गया है नई चुनौती।

इनसेट
बागपत जेल में मारा गया बजरंगी

जिला कारागार में ही पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी। जेल प्रशासन की तरफ से जेल में बंद सुनील राठी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस अभी तक इस मामले में पिस्टल की हकीकत भी नहीं जान सकी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed