फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat crime, murder of dalit young man in uttar pradesh

यूपी: लोहे की रॉड से दलित दिव्यांग की हत्या, जांच में सामने आ रही ये बड़ी वजह

Tue, 20 Nov 2018 07:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 20 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
Baghpat crime, murder of dalit young man in uttar pradesh
शव को ले जाते पुलिसकर्मी और नीचे मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जिले में कुछ लोगों ने एक दिव्यांग दलित की लोहे की रॉड से हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एएसपी, सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि उनका बेटा शराब और नशे का आदी था। इसे लेकर विवाद हुआ होगा, इसके चलते उसकी हत्या की होगी। 

विज्ञापन


मृतक मोनू (27) पुत्र गोवर्धन कोताना गांव का रहने वाला है। वह दिव्यांग है। सोमवार को उसके पिता गोवर्धन और मां मूर्ति शादी में गए थे। घर पर उनका बेटा मोनू अकेला था। सुबह जब उसकी चाची शांति पत्नी सीताराम उसके घर में आई तो मोनू खून से लथपथ पड़ा था और हाथ आटे में सने थे। इस संबंध में उन्होंने सूचना मोनू के पिता और पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते भी वे गांव पहुंचे और एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में वहां पर डॉग स्कावायड की टीम बुलाई और उन्होंने हत्यारोपियों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मौके पर पुलिस ने लोहे की मोटी रॉड बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोनू की कनपटी पर लोहे की रॉड मारकर हत्या की और वहां से बीयर और शराब की बोतलें भी मिली हैं, उन्हें भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में मृतक के पिता गोवर्धन पुत्र आशाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि शराब पीने या जुआ खेलते समय उसके ही साथियों द्वारा विवाद हुआ होगा और इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। दूसरी तरफ मोनू की हत्या के बाद उसकी मां मूर्ति व भाभी शांति समेत अन्य परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, नमकीन व लोहे की रॉड बरामद की। अब तक जांच में जो सामने आया है उससे यही प्रतीक हो रहा है कि उसकी हत्या शराब पीने वाले और जुआ खेलने वाले दोस्तों ने की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed