फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Baghpat court sent to jail of two accused after police murder case open of Sundar

महज 200 रुपए के लिए किया था मौसेरे भाई का मर्डर, कोर्ट ने दोनों आरोपी को भेजा जेल

Wed, 03 Jul 2019 01:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 03 Jul 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Baghpat court sent to jail of two accused after police murder case open of Sundar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

बागपत पुलिस ने मंगलवार को एक हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुंदर की हत्या महज 200 रुपये के लेन- देन को लेकर की गई थी। आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने मृतक के दो मौसेरे भाइयों को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बल्लम भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार रात खट्टा प्रह्लादपुर गांव में सुंदर की बल्लम से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई श्याम कुमार ने मौसेरे भाई विपिन व नितिन पुत्र चमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सोमवार रात दोनों आरोपियों को खट्टा प्रह्लादपुर नहर पुलिया के पास से पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर घर के पास बने भूसे के बोंगे से घटना में प्रयुक्त बल्लम बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि रविवार की रात मृतक सुंदर व विपिन में मजदूरी के 200 रुपयों को लेकर विवाद हो गया था। दोनों मौसेरे भाई थे। विपिन का छोटा भाई नितिन घर से बल्लम लेकर आया और विपिन ने बल्लम से गोदकर सुंदर की हत्या कर दी थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed