फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   baccho ka apharan

कंकरखेड़ा से 13 बच्चों का अपहरण, हड़कंप मचा

Thu, 07 Jul 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Thu, 07 Jul 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
baccho ka apharan
बस जिसमें गये थे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
 रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव के 13 बच्चों का तालाब के पास से खेलते समय अपहरण होने से हड़कंप मच गया। सीओ दौराला और एसओ फोर्स लेकर पहुंच गए। पता चला कि बच्चों को कालका पब्लिक स्कूल की मिनी बस लेकर गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने कॉलेज पहुंचकर सभी बच्चों को बरामद कर लिया। सीओ दौराला के अनुसार कालका डेंटल कॉलेज में बच्चों के लिए दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया था। लेकिन बच्चों को बिना अनुमति के ले जाया गया। जिसके कारण अपहरण का शोर मचा था। कॉलेज की बस कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह सिंधावली गांव में तालाब के पास 12 से 16 साल की उम्र के एक दर्जन से ज्यादा बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान वहां एक बस पहुंची और 13 बच्चों को भरकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर बाद तक भी जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान अख्तर अली को दी। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की तो गांव के दूसरे बच्चों से पता चला कि उस दौरान एक स्कूल बस आई थी। जो बच्चों को लेकर गई थी। घबराए परिजनों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी कि गांव से एक साथ 13 बच्चों को अपहरण हो गया है। जो बस बच्चों को लेकर गई है, उस पर कालका पब्लिक स्कूल लिखा हुआ था।
उधर, कंट्रोल रूम से जब अपहरण की सूचना फ्लैश हुई तो पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। सीओ दौराला डॉ. अरविंद कुमार और एसओ यादराम यादव फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। परिजनों के बताए अनुसार पुलिस कालका डेंटल कॉलेज पहुंची।
जहां पर दंत चिकित्सा शिविर लगा मिला। पुलिस ने शिविर में मौजूद बाबर, मोहसिन, अजय, नितिन, तारा, अभिषेक, राहुल, जतिन, नितिन, अरुण आदि बच्चों की पहचान कर उन्हें परिजनों को सौंप दिया। हालांकि पुलिस के तहरीर मांगने पर परिजनों ने इससे इंकार कर दिया।

सीओ दौराला ने बताया कि कालका डेंटल कॉलेज प्रबंधन ने न तो बच्चों को ले जाने की अनुमति परिजनों से ली और न ही कोई सूचना दी। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मिनी बस को कब्जे में ले लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed