फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   atm breake

गगोल में बदमाशों ने एटीएम तोड़ा

Mon, 02 May 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 02 May 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
atm breake
मौके पर जांच करते फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और टूटा पड़ा ताला (दाएं)। - फोटो : अमर उजाला
परतापुर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक की काशी ब्रांच के एटीएम को शनिवार रात बदमाशों ने उखाड़ डाला। हालांकि बदमाश कैश बॉक्स नहीं तोड़ पाए। रविवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परतापुर में गगोल रोड पर पंजाब एंड सिंध बैंक की ब्रांच है। ब्रांच परिसर में ही एटीएम लगा है। रात में वहां किसी गार्ड की तैनाती नहीं है। शाम को कर्मचारी बैंक के साथ एटीएम बूथ का शटर बंद कर चले जाते हैं। रविवार को बैंक में नया जेनरेटर लगना था।
विज्ञापन


इस कारण बैंक कर्मी अनिल कुमार सुबह साढे़ 10 बजे बैंक पहुंचा। उसने देखा कि बैंक परिसर में लगे एटीएम को तोड़ दिया गया। उसने शास्त्री नगर निवासी शाखा प्रबंधक राजेंद्र सिंह को इसकी सूचना दी। वह तुरंत शाखा पर पहुंचे। बाद में परतापुर  पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस को मौके से एक लोहे की रॉड और ईंटें मिलीं। माना जा रहा है कि इन्हीं से बदमाशों ने मशीन तोड़ने की कोशिश की है। फोरेंसिक टीम ने वहां से फिंगर प्रिंट लिए। एसओ परतापुर ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर चोरी के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


ऐसे की वारदात
बैंक परिसर के मुख्य गेट का ताला बंद था। इसलिए माना जा रहा है कि बदमाश बैंक की चारदीवारी फांदकर अंदर घुसे थे। उन्होंने पहले एटीएम बूथ के बाहर लगे शटर के ताले तोडे़ और अंदर घुसकर मशीन को तोड़ डाला। मशीन में लगे यूपीएस और बैटरी भी उखाड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि बदमाश कैश बॉक्स से कैश नहीं निकाल पाए। उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों के अलावा एटीएम लगाने वाली मुंबई की कंपनी को सूचना दे दी है। सोमवार को बैंक के उच्चाधिकारी और एटीएम कंपनी के एक्सपर्ट आएंगे। इसके बाद ही पता चलेगी कि एटीएम मशीन से कैश गया है या नहीं। 

 
नहीं रहता कोई गार्ड
बैंक गगोल रोड पर परतापुर कस्बे से करीब तीन किमी दूर है। ब्रांच के आसपास खेत हैं। बैंक में सिर्फ दिन में ही गार्ड रहता है। रात में गार्ड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शाम को बैंक बंद होते ही परिसर में लगे एटीएम बूथ का शटर बंद कर दिया जाता है। सुबह बैंक खुलने पर ही शटर खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed